लीगल

दिल्ली दंगे के दौरान हवलदार रतन लाल हत्याकांड में आरोपी की याचिका पर हाईकोर्ट ने पुलिस से मांगा जवाब

Delhi Riots Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली दंगे (Delhi Riots) के दौरान हवलदार रतन लाल हत्याकांड (Ratan Lal Murder Case) के एक अभियुक्त को आरोपमुक्त करने की मांग पर याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. जस्टिस शलिंदर कौर ने पुलिस से अगली सुनवाई से पहले जवाब दाखिल करने को कहा है. कोर्ट 14 अक्टूबर को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा. आरोपमुक्त करने की मांग आरोपी मोहम्मद खालिद ने की है और उसको लेकर याचिका दाखिल की है.

खालिद ने पिछले साल नवंबर में अपने खिलाफ आईपीसी की धारा 148, 186, 188, 302, 323, 325, 332, 333, 353, 427 व 435 तथा सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम की धारा 4 के तहत आरोप तय करने के निचली अदालत के आदेश को चुनौती दी है. उसे इस मामले में पांचवें पूरक आरोपपत्र दाखिल होने के बाद जून 2023 में गिरफ्तार किया गया था. उसे उसी साल सितंबर में ज़मानत मिल गई थी.

2023 में हुई थी गिरफ्तारी, बाद में मिली ज़मानत

खालिद ने याचिका दाखिल कर कहा है कि उसके खिलाफ प्रथम दृष्टया कोई मामला नहीं बनता है और न ही उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत हैं. उसके खिलाफ दयालपुर थाने में मामला दर्ज किया गया था.

विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदशर्नकारियों ने डीसीपी शाहदरा, एसीपी गोकुलपुरी और हवलदार रतन लाल (Havaldar Ratan Lal) पर हमला किया, जिससे वे सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए थे. सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया था, जहां पता चला कि रतन लाल की चोटों के कारण पहले ही मृत्यु हो चुकी है. डीसीपी शाहदरा बेहोश थे और उनके सिर में चोटें आई थीं.

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, Chandni Chowk में अवैध निर्माण वाली संपत्तियां होंगी सील

Also Follow Bharat Express on Facebook 

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

यूपी में घूमते थे रक्तबीज जैसे माफिया…! नवरात्रि की पावन सप्तमी पर बधाई देते हुए क्या बोल गए सीएम योगी?

शारदीय नवरात्रि की महासप्तमी पर CM योगी आदित्यनाथ ने 2017 से पहले के उत्तर प्रदेश…

23 minutes ago

न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, 4 दिग्गजों को किया इग्नोर; क्या खत्म होगा करियर?

न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली टीम इंडिया के स्क्वाड से मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र…

30 minutes ago

बिहार: दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18 साल के छात्र की गोली मारकर हत्या, आरा में फैली सनसनी

बिहार के भोजपुर जिले के पवना बाजार में दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18…

32 minutes ago

19 या 20 अक्टूबर? कन्या पूजन की सही तारीख को लेकर मत होइए कन्फ्यूज, पंचांग से दूर करें सारा असमंजस

Kanya Pujan Kab Hai: शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिनों में महाअष्टमी और महानवमी पर कन्या…

33 minutes ago

ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में ABVP का दबदबा, गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई; 13 विश्वविद्यालयों में मिली जीत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में मिली प्रचंड जीत के…

45 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, आखिरी बार खाई थी मैगी और पी थी चाय

Greater Noida Death: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों…

56 minutes ago