देश

पीएम मोदी ने क्यों कहा महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं? बताया कौन लेता है ‘गुंडा टैक्स’

West Bengal News: आज 18 जुलाई 2025, शुक्रवार को पीएम मोदी बिहार के मोतिहारी समेत पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर पहुंचे. यहां उन्होंने प्रदेश को विकास की सौगात दी. प्रधानमंत्री ने 5,400 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया. इसमें तेल और गैस, बिजली, रेल और सड़क क्षेत्रों में प्रमुख कार्य शामिल हैं. इससे प्रदेश के बुनियादी ढांचे, कनेक्टिविटी और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा. सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में तृणमूल की ममता बनर्जी सरकार को जमकर निशाने पर लगा और प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा पर सवालिया निशान भी खड़े किए.

पीएम मोदी ने टीएमसी पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि पार्टी कोलकाता में हाल ही में हुए गैंगरेप मामले में आरोपियों को बचाने का काम कर रही है. पश्चिम बंगाल सरकार प्रदेश के विकास में बाधा डाल रही है. इसी कारण प्रदेश में निवेश नहीं आ रहा है. कई आरोपियों के तृणमूल से संबंध पाए जाते हैं.

दो बड़े कार्यों का आधारशिला और उद्घाटन

  • बांकुरा और पुरुलिया जिलों में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) की 1,950 करोड़ रुपये की सिटी गैस वितरण परियोजना की आधारशिला रखी.
  • प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा (पीएमयूजी) पहल के तहत रखी गई दुर्गापुर-हल्दिया प्राकृतिक गैस पाइपलाइन के दुर्गापुर-कोलकाता खंड (132 किमी) को राष्ट्र को समर्पित किया.

क्यों कहा महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं?

दुर्गापुर में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आपने देखा होगा कि यहां एक युवा डॉक्टर के साथ अत्याचार हुआ तो टीएमसी सरकार आरोपियों को बचाने में लगी रही. देश उस घटना से उबरा भी नहीं था कि एक अन्य कॉलेज में एक अन्य युवती के साथ भयानक अपराध हुआ. उस मामले में भी आरोपियों के टीएमसी से संबंध पाए गए.

ये भी पढ़ें: PM मोदी ने दुर्गापुर में किया 5,000 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण, बंगाल में घुसपैठ के मुद्दे पर TMC सरकार को धिक्कारा

प्रधानमंत्री ने टीएमसी के कानून और व्यवस्था के रिकॉर्ड पर हमला करते हुए कहा कि टीएमसी राज्य में सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने में विफल रही है. पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद जैसे दंगे होते हैं और पुलिस एकतरफा कार्रवाई करती है. पश्चिम बंगाल में न्याय की कोई किरण नहीं है. राज्य सरकार राज्य के लोगों की जिंदगी की रक्षा नहीं कर सकती.

पीएम मोदी ने बताया कौन लेता है ‘गुंडा टैक्स’

पीएम मोदी ने टीएमसी पर व्यवसायियों से पैसे वसूलने और राज्य में आर्थिक विकास में बाधा डालने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में व्यवसायियों से पैसे मांगे जा रहे हैं. टीएमसी के लोग उन्हें धमकाते हैं. टीएमसी का ‘गुंडा टैक्स’ राज्य में निवेश को रोकता है. उन्होंने दावा किया कि सत्तारूढ़ पार्टी पश्चिम बंगाल में निवेश और नौकरी सृजन के खिलाफ है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे में 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती, बिना एग्जाम मिलेगी जॉब

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…

13 minutes ago

‘आप युद्ध भी हारे और चुनाव भी’, ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने उड़ाया ट्रंप का मजाक

Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…

23 minutes ago

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

2 hours ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

2 hours ago