Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Delhi Violence

कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर इलाके के एक मामले में 'आप' के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को दोषी करार दिया है. इस मामले में शामिल 12 अन्य आरोपियों को अदालत ने बरी कर दिया है, और सजा पर बहस 16 नवंबर को होगी.

Delhi Riots Case: दिल्ली दंगा 2020 मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम की नई जमानत याचिका पर कड़कड़डूमा कोर्ट 4 जुलाई को सुनवाई करेगा. कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है, जबकि दोनों आरोपियों ने सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले का हवाला देते हुए राहत की मांग की है.

दिल्ली के तुर्कमान गेट स्थित फ़ैज़-ए-इलाही मस्जिद पत्थरबाज़ी मामले में सभी 5 आरोपियों की जमानत याचिका पर तीस हजारी कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

दिल्ली दंगे से जुड़े मामले में कपिल मिश्रा को राहत मिली है। राऊज एवेन्यु कोर्ट ने सत्र न्यायालय के फैसले को बरकरार रखते हुए अगली सुनवाई 26 मई को तय की है. कोर्ट ने आगे की जांच का आदेश भी दिया है.