Chhattisgarh Liquor Scam Case: 3400 करोड़ रुपए के छत्तीसगढ़ शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार किया है. रामगोपाल को 17 जुलाई को ईओडब्ल्यू ने गिरफ्तार किया था. अब ईडी ने गिरफ्तार किया है. ईडी पूछताछ के बाद स्थानीय अदालत में पेश कर रिमांड की मांग करेगी.
ईओडब्ल्यू के मुताबिक 104 करोड़ रुपए कांग्रेस भवन पहुचाएं गए. अग्रवाल की गिरफ्तारी ऐसे समय हुई है. जब छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ईडी लगातार कार्रवाई कर रही है. एजेंसी अब उनसे मामले से जुड़े लेन, कथित नेटवर्क और अन्य लोगों की भूमिका को लेकर पूछताछ कर सकती है.
रामगोपाल अग्रवाल पहले भी केंद्रीय जांच एजेंसी की कार्रवाई के घेरे में आ चुके हैं. वर्ष 2023 में ईडी ने उनसे जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की थी. उस समय भी कथित शराब घोटाले को लेकर प्रदेश की राजनीति में काफी हलचल देखने को मिली थी.
छापेमारी के बाद से रामगोपाल अग्रवाल का नाम लगातार आ रहा था. अब ईडी द्वारा की गई गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर छत्तीसगढ़ शराब घोटाला सुर्खियों में है.
बता दें कि रामगोपाल अग्रवाल लंबे समय से जुड़े हुए है. उन्होंने 1980 के दशक से राजीनीति की शुरुआत कांग्रेस पार्टी से किया था. उसके बाद लगातार संगठन में सक्रिय रहे और पार्टी के लिए काम करते रहे. लंबे समय तक पार्टी में काम करने के बाद 2013 में उन्हें कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया.
इसके बाद उन्हें लगातार अलग-अलग जिम्मेदारी मिलती रही. जांच एजेंसियों का आरोप है कि 2019 से 2023 के बीच सरकारी शराब बिक्री व्यवस्था में एक संगठित सिंडिकेट सक्रिय था. इस नेटवर्क पर शराब निर्माताओं, सप्लायर्स और अन्य पक्षों से अवैध कमीशन वसूलने तथा सरकारी तंत्र को प्रभावित करने के आरोप है.
ये भी पढ़ें: ‘2026 में भी महिलाओं को कमतर दिखाने वाली प्रथा क्यों?’ तलाक-ए-हसन पर सुप्रीम कोर्ट का तीखा सवाल
-भारत एक्सप्रेस
RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…
Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…
दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…
RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…
Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…
Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…