Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Enforcement Department

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ED ने कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है. जांच एजेंसी उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड मांगेगी और 104 करोड़ रुपये के अवैध लेन-देन पर पूछताछ करेगी.

सुप्रीम कोर्ट में आइपैक मामले की सुनवाई के दौरान बंगाल सरकार ने इसे संविधान पीठ को भेजने की मांग की है. कोर्ट ने छापेमारी के दौरान ममता बनर्जी के पहुंचने पर तल्ख टिप्पणी की.

ईडी ने अल-फलाह चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष जवाद अहमद सिद्दीकी के खिलाफ 493.24 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चार्जशीट दाखिल की है. जांच में खुलासा हुआ है कि सिद्दीकी ने परिवार के नियंत्रण वाली संस्थाओं के जरिए फंड की हेराफेरी की गई.

झारखंड में केंद्रीय जांच एजेंसी (ED) और राज्य पुलिस के बीच तलवारें खिंच गई हैं. पेयजल घोटाले के एक आरोपी के सिर पर लगी चोट ने रांची पुलिस को ईडी दफ्तर के गेट तक पहुंचा दिया.

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के सरकारी घर क्लिफ हाउस में कुछ अनोखा हुआ है. परिवार में उनकी पत्नी कमला विजयन को छोड़कर सभी को केंद्रीय जांच एजेंसियों से समन या नोटिस मिला है.

भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने 'वनएक्सबेट' मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व क्रिकेटर्स सुरेश रैना और शिखर धवन की 11.14 करोड़ रुपए की संपत्ति अस्थायी रूप से जब्त कर ली है.