Urdu Conclave 2026

Chhattisgarh liquor scam

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ED ने कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है. जांच एजेंसी उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड मांगेगी और 104 करोड़ रुपये के अवैध लेन-देन पर पूछताछ करेगी.

Chhattisgarh Liquor Scam Case: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट से अनवर ढेबर को बड़ी राहत मिली है. शीर्ष अदालत ने उन्हें राज्य से बाहर रहने की सख्त शर्त के साथ अंतरिम जमानत दे दी है.

छत्तीसगढ़ के ₹2161 करोड़ के कथित शराब घोटाले में ईडी ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को हाई कोर्ट से मिली जमानत को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, जिस पर जुलाई में सुनवाई होगी. ईडी ने केस में 59 नए आरोपियों को शामिल किया है.

छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले में आरोपी पूर्व आबकारी मंत्री और कोंटा विधायक कवासी लखमा को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दी है. कोर्ट ने शर्त रखी है कि जमानत के दौरान लखमा कोई भी भाषण नहीं देंगे.

Chattisgarh Liquor Scam: छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में आरोपी पूर्व IAS अधिकारी अनिल टुटेजा की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16 सितंबर को सुनवाई करेगा. कोर्ट ने लंबी कैद के मुद्दे पर विचार करने की बात कही है.

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल की अग्रिम जमानत याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट 4 जुलाई को सुनवाई करेगा. याचिका में ईडी और सीबीआई की कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध बताया गया है.

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में आरोपी अरविंद सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने ईडी की जांच पर सवाल उठाए. कोर्ट ने बिना ठोस सबूत आरोप लगाने की प्रवृत्ति पर नाराजगी जताई.

सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ शराब घोटाले के आरोपी पूर्व आबकारी अधिकारी अरुण पति त्रिपाठी को नियमित जमानत दी, लेकिन वह जेल से बाहर नहीं आ सके क्योंकि उनके खिलाफ एक और मामला चल रहा है. कोर्ट ने ED को फटकार लगाते हुए पीएमएलए कानून के दुरुपयोग पर चिंता व्यक्त की.

Chhattisgarh liquor scam case: छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी अरुण पति त्रिपाठी की एसएलपी पर सुप्रीम कोर्ट 5 फरवरी को सुनवाई करेगा। मामले में ईडी के हलफनामे पर आपत्ति जताते हुए एएसजी ने विभागीय जांच की मांग की है.