लीगल

महेश टिम्बर केस में ED का बड़ा एक्शन; बिना एंट्री के बदला बैंकिंग मैसेज, बैंकों को लगाया 155 करोड़ रुपए का चूना

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली, करनाल और गोवा में 11 जगहों पर छापेमारी की है. ईडी ने यह कार्रवाई महेश टिम्बर प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े 155 करोड़ रुपए की हेराफेरी के मामले में अशोक मित्तल, सौरभ धींगड़ा, भारत भूषण मित्तल, रमन सिंघल और अन्य ठिकानों पर की है.

ईडी सीबीआई द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर ईडी यह कार्रवाई कर रही है. जिसमें महेश टिम्बर प्राइवेट लिमिटेड, उसके निदेशकों और अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है. आरोप है कि विदेशी लेटर ऑफ क्रेडिट की राशि को फर्जी तरीके से बढ़ाया गया. इसके लिए बैंकिंग सिस्टम में बिना अधिकृत अनुमति के  SWIFT मैसेज में बदलाव किए गए, जबकि बैंक के  फिनैकल सिस्टम में इसकी कोई एंट्री नहीं कि गई. इस धोखाधड़ी से ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और अन्य कंसोर्टियम बैंकों को लगभग 155.21 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ. इस मामले में सबसे पहले सीबीआई ने एफआईआर दर्ज किया था.

सीबीआई ने महेश टिम्बर प्राइवेट लिमिटेड, उसके निदेशकों और अन्य लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की थी. इससे पहले ईडी ने दिल्ली और गोवा में 7 अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर चुकी है. इस मामले में ईडी ने आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला के कई ठिकानों पर भी छापेमारी की थी.

विदेशी कंपनियों में फंड ट्रांसफर के आरोपों ने जांच का दायरा बढ़ाया

दीपक सिंगला का नाम आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं में शुमार किया जाता है. इनका तार पंजाब सरकार के गिरफ्तार मंत्री संजीव अरोड़ा से जुड़े हुए है. संजीव अरोड़ा को पहले ही भ्रष्टाचार और वित्तीय गड़बड़ियों के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है. इस मामले में आरोप है कि अशोक मित्तल कंपनी का प्रमुख डायरेक्टर था. उसकी कंपनी ने बैंकों से 21 करोड़ से लेकर 195 करोड़ रुपए तक का लेटर ऑफ क्रेडिट लिया हुआ था.

आरोप है कि मित्तल और उसी कंपनी ने फर्जी इम्पोर्ट बिलों के आधार पर बैंक की राशि को सिंगापुर स्थित अपनी दूसरी कंपनियों में ट्रांसफर किया.

ये भी पढ़ें: पंजाब में RTE कानून लागू न होने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, एक नवंबर से टेलीकॉम यूजर्स को मोबाइल पर दिखेगा कॉलर का नाम

सरकार के दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने टेलीकॉम ऑपरेटरों को 1 नवंबर, 2026 से अपने सभी…

2 minutes ago

महोबा में तालिबानी दरिंदगी! शराब ठेके के बाहर युवक को जानवरों की तरह पीटा, कलेजा कंपा देगा VIDEO

महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र के कीरत सागर स्थित देशी शराब ठेके के पास अराजकतत्वों की…

10 minutes ago

मौत की सजा मिलते ही बदली मुस्कान और साहिल की पहचान, जेल में ऐसे कट रही है नई जिंदगी

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…

53 minutes ago

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

1 hour ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

1 hour ago