बहुचर्चित डिस्ट्रिक्ट माइनिंग फंड (डीएमएफ) और भारतमाला परियोजना से जुड़े कथित मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कांग्रेस नेता और बड़े सप्लायर राकेश गुप्ता सहित अन्य के यहां बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने छत्तीसगढ़ के रायपुर, धमतरी, अंबिकापुर, कोरबा और दुर्ग स्थित एग्रो कारोबारियों तथा ठेकेदारों के ठिकानों पर यह कार्रवाई की गई है.
जांच एजेंसी यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि खनिज प्रभावित क्षेत्रों के विकास और जनकल्याण के लिए आवंटित राशि का उपयोग नियमानुसार हुआ या नहीं. कई वित्तीय लेन-देन और परियोजनाओं की फाइलों की जांच कर रही है. एजेंसी के मुताबिक ईडी ने रायपुर के वल्लभ नगर में एग्रो कारोबारी शाश्वत लुणावत और प्रकाश सालुंगे के ठिकाने पर भी छापेमारी की है.
इसके अलावा ईडी ने धमतरी के आमापारा क्षेत्र में ठेकेदार दीपेश गांधी के निवास और कार्यालय पर भी छापेमारी की है. वहां से ईडी ने कई अहम दस्तावेज बरामद किया है. इसके अलावे हार्ड डिस्क, कंप्यूटर और मोबाइल को जब्त किया है.
भारतमाला परियोजना के तहत जमीन अधिग्रहण और मुआवजे में बड़े पैमाने पर हेरफेर के सबूत ईडी के हाथ लगा है. जबकि अंबिकापुर में कांग्रेस नेता और कृषि विभाग के बड़े सप्लायर राकेश गुप्ता की फर्म मानसून एग्रो पर भी ईडी ने छापेमारी की है.
भारतमाला परियोजना के तहत जमीनों के अधिग्रहण और उसके बदले बांटे गए मुआवजे में बड़े पैमाने पर हेराफेरी के सबूत मिलने के बाद ईडी द्वारा यह छापेमारी की गई है. इन सभी ठिकानों पर तैनात सुरक्षाबलों की मौजूदगी में ईडी के अधिकारियों ने बैंकिंग लेनदेन, टैक्स इनवॉइस और डिजिटल वित्तीय रिकॉर्ड खंगाल रहें हैं.
इससे पहले ईडी ने 29 दिसंबर 2025 में 9 जगहों पर छापेमारी की थी. रायपुर से आंध्र प्रदेश के विशाखापटनम तक सड़क के लिए भूमि अधिग्रहण संबंधी मुआवजे के भुगतान में अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में कार्रवाई किया था.
बता दें कि भारतमाला परियोजना भारत सरकार की एक परियोजना है. इसका मकसद 50 कॉरिडोर करके 550 जिला मुख्यालयों को कम से कम 4 लेन हाइवे से जोड़ना और 24 लॉजिस्टिक्स पार्क, कुल 8 हजार किमी के66 इंटर कॉरिडोर, कुल 7 हजार 500 किमी के 116 फीडर मार्गो को जोड़कर 80 प्रतिशत माल ढुलाई को नेशनल हाइवे पर लाना था.
ये भी पढ़ें: ‘शिक्षा मौलिक अधिकार, वंचित नहीं कर सकते’, पेपर लीक आरोपी को कोर्ट ने दी परीक्षा और बहन की शादी में जाने की इजाजत
-भारत एक्सप्रेस
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…
Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…
Vladimir Putin Nuclear Warning: यूक्रेन जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक…
अयोध्या राम मंदिर में 4 करोड़ रुपये का चेक बाउंस होने के बाद ट्रस्ट ने…
Captain Smit Machchhar: फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में जो हुआ, उसने कई लोगों को 1986…