लीगल

बिटकॉइन पोंजी क्रिप्टो स्कीम घोटाला मामले में ED ने जब्त की 1646 करोड़ रुपये की क्रिप्टो करेंसी

बिटकॉइन पोंजी क्रिप्टो स्कीम घोटाला मामले में अहमदाबाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1646 करोड़ रुपये की क्रिप्टो करेंसी को जब्त किया है. इस मामले की जांच अमेरिकी जांच एजेंसी सहित 40 देशों की एजेंसियां भी जांच कर रही हैं. इस बिटकॉइन पोंजी क्रिप्टो स्कीम के तहत करीब 850 से ज्यादा विदेशी लोगों को चूना लगाया गया है. इस घोटाले का मास्टरमाइंड सतीश कुंभानी है, जो मूल रूप से गुजरात का रहने वाला है.

क्या है मामला?

अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई के मुताबिक करीब 2.4 बिलियन का यह स्कैम है. 2018 में गुजरात के सूरत सीआईडी द्वारा दर्ज किया गया था. जिसके आधार पर ईडी मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जांच कर रही हैं. इस मामले का मास्टरमाइंड आरोपी कुंभानी की एक कंपनी है बिटकनेक्ट, जिसके माध्यम से इस फर्जीवाडे को अंजाम दिया गया. इस बिटकनेक्ट कंपनी की अगर बात करें तो एक डिजिटल करेंसी प्लेटफॉर्म है, साल 2021 में ये अमेरिकी जांच एजेंसी के राडार पर आया था. उसके बाद अमेरिकी प्रतिभूति और विनियम आयोग ने बिटकनेक्ट और उसके संस्थापकों के खिलाफ मुकदमा दायर करके इस मामले में जांच का दायरा आगे बढ़ाया था. उस वक्त अमेरिकी जांच एजेंसी द्वारा ये आरोप लगाया गया कि बिटकनेक्ट ने अमेरिकी निवेशकों को करीब 2.4 बिलियन डॉलर का चूना लगाया है, उसके बाद इस मामले की जानकारी भारतीय एजेंसियों के साथ साझा की गई थी.

अंतरराष्ट्रीय मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप

मामले की गंभीरता को देखते हुए यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस द्वारा लगाए गए आपराधिक आरोपों से जुड़े मामले में दोषी होने की बात उस वक्त तफ्तीश के दौरान सामने आई थी. इसी बात के मद्देनजर जब तफ्तीश में काफी कुछ सामने आ चुका था फिर साल 2023 में सैनडिएगो की एक संघीय जिला अदालत ने सुनवाई के दौरान इस मामले में करीब मिलियन डॉलर का मुआवजा देने का आदेश दिया था. सतीश कुंभानी पर एक वैश्विक पोंजी योजना को अंजाम देने का आरोप लगाया गया है. उनपर वायर धोखाधड़ी, कमोडिटी मूल्य हेरफेर, बिना लाइसेंस के मनी टांसमिटिंग व्यवसाय चलाने और अंतरराष्ट्रीय मनी लॉन्ड्रिंग की साजिश रचने का आरोप है.


ये भी पढ़ें- सत्येंद्र जैन की बढ़ी मुश्किलें, गृह मंत्रालय ने गिरफ्तारी के लिए मांगी राष्ट्रपति से मंजूरी


-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

29 minutes ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

2 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

2 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

2 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

2 hours ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

2 hours ago