लीगल

अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दर्ज हुई FIR, सरकारी धन के दुरुपयोग का लगा आरोप

साल 2019 में द्वारका में पोस्टर होल्डिंग धन के दुरुपयोग के मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की आने वाले समय में मुश्किलें बढ़ सकती है. राऊज एवेन्यु कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल सहित अन्य के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति के कथित उल्लंघन के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है.

कोर्ट इस मामले में 18 अप्रैल को अगली सुनवाई करेगा. कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि केजरीवाल और पार्टी के अन्य नेताओं के खिलाफ सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला बनता है. अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नेहा मित्तल ने माना कि केजरीवाल और अन्य नेताओं पर मामला बनता है. यही कहते हुए कोर्ट ने 156(3) सीआरपीसी के तहत याचिका को स्वीकार कर लिया. कोर्ट ने द्वारका साउथ पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है.

कोर्ट के आदेश पर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

बता दें कि साल 2019 में द्वारका में बड़े होल्डिंग लगाकर धन दुरुपयोग करने का है. इस मामले में केजरीवाल के अलावे पूर्व विधायक गुलाब सिंह और पार्षद नितिका शर्मा भी आरोपी है. 2019 में दायर शिकायत में आरोप लगाया गया था कि केजरीवाल, पूर्व आप विधायक गुलाब सिंह, और द्वारका की पार्षद रही नितिका शर्मा ने दिल्ली में विभिन्न जगहों पर बड़े आकार के होल्डिंग लगाकर जानबूझकर सार्वजनिक धन का दुरुपयोग किया है, शिकायत में इन सब के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई थी.

सितंबर 2022 में मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने शिकायत खा रिज कर दिया था. हालांकि सत्र न्यायालय ने निचली अदालत के फैसले को पलट दिया और पुनर्विचार के लिए इसे मजिस्ट्रेट के पास वापस भेज दिया था, जिसके बाद मजिस्ट्रेट कोर्ट ने कहा था कि वह नए सिरे से इस मामले में सुनवाई करेगा. कोर्ट शिवा कुमार सक्सेना की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई कर रहा है.

ये भी पढ़ें: Delhi: “मुस्तफाबाद का नाम बदलकर ‘शिव विहार’ किया जाए”, बीजेपी MLA ने बताया, कैसे पड़ा था ये नाम?

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘पुरुषों को भी बनना होगा महिलाओं की सफलता का संबल…’ Miss and Mrs UN कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) रचना सम्‍मानित, दिया प्रेरक संदेश

MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…

42 minutes ago

हवा में मचा हड़कंप; इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…

55 minutes ago

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: UP पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…

1 hour ago

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज: तेज हवाओं से मिली राहत, जल्द पड़ सकती है ठंड की आहट

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…

1 hour ago

पाकिस्तान में क्या हो रहा है? इमरान की पार्टी पर शहबाज सरकार का बड़ा एक्शन, खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू

Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…

1 hour ago

अडानी ग्रुप का बड़ा कदम: कच्छ कॉपर प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी होगी इंटीग्रेट

अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…

2 hours ago