गुरुग्राम में तीन साल की बच्ची से हुए यौन उत्पीड़न के मामले की सीबीआई या एसआईटी जांच की मांग वाली याचिका पर हरियाणा सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली की बेंच ने गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर और जांच अधिकारी को अगली सुनवाई के दौरान कोर्ट में मौजूद रहने को कहा है. साथ ही कोर्ट ने जांच रिपोर्ट भी तलब किया है.
मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने पुलिस और संबंधित अदालत पर मामले में कर्तव्य की उपेक्षा का आरोप लगाया है. रोहतगी ने कोर्ट को बताया कि पीड़िता को आरोपी के सामने पेश किया गया. इसपर सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि पुलिस किस हद तक असंवेदनशील हो गई है. तथा कथित महानगर में ऐसा हो रहा है. रोहतगी ने यह भी कहा कि कानून कहता है कि जांच होनी चाहिए. कोर्ट ने हरियाणा सरकार के AAG को महिला आईपीएस अधिकारियों की लिस्ट सौपनें के लिए कहा है.
सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि दिए गए हलफनामे से पता चलता है कि पीड़िता से अदालत में जिस तरह से पूछताछ की गई, वह बेहद चिंता जनक है. पुलिस ने एक दिन पहले ही इस मामले में दो महिला मेड और एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी मेड संगीता एटा की रहने वाली है. वहीं दूसरी मेड पकिला पश्चिम बंगाल के नदिया की रहने वाली है.
पिछली सुनवाई के दौरान सीजेआई सूर्यकांत ने याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी से पूछा था कि आप मामले को पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में क्यों नही ले गए. इसपर रोहतगी ने कहा था कि ‘एक संदेश जाना चाहिए. पुलिस कुछ नही कर रही है. पीड़िता का परिवार गुरुग्राम में रहता है, इसलिए उन्हें चंडीगढ़ जाकर पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका दायर करना मुश्किल है. लिहाजा सुप्रीम कोर्ट इस मामले में सुनवाई कर आदेश पारित करें.
ये भी पढ़ें: ‘जमीन खरीदना गुनाह नहीं’; दिल्ली हाईकोर्ट में राबड़ी देवी की दलील, CBI से मांगा गया जवाब
-भारत एक्सप्रेस
Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…
Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…
सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…
INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…
बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…
कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…