फैक्ट चेक

बंगाल में मुसलमानों और ईसाइयों को क्यों घरों से निकाल रहे है बाहर? जानें क्या है वायरल हो रहे वीडियो की पूरी सच्चाई

बंगाल चुनावों के दौरान सोशल मीडिया पर भारी मात्रा में कई वीडियोज को चुनाव से जोड़कर शेयर किया गया था. अब वहां पर ऐतिहासिक जीत के साथ ममता बनर्जी का वर्चस्व खत्म कर भाजपा ने अपनी सरकार बना ली और राज्य के नेतृत्व के लिए बीजेपी ने सुवेंदु को मुख्यमंत्री के रूप में चुना है. लेकिन वायरल हो रहे वीडियो का सिलसिला अभी भी जारी है. इसी बीच एक और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहा है, जिससे दावा किया जा रहा है कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद वहां के मुसलमानों और ईसाइयो को जबरन घरों से बाहर निकाला जा रहा है. लेकिन क्या ऐसा वाकई में हो रहा है? आइए जानते है पूरी सच्चाई.

क्या है वायरल हो रहा वीडियो और दावा?

दरअसल, सोशल मीडिया के एक यूजर ने वायरल हो रहे वीडियो को पोस्ट किया. इस वीडियो में पुलिस और सुरक्षाबलों को देखा जा सकता है, जो लोगों की नागरिकता की जांच करते दिख रहे थे. यूजर ने बड़े-बड़े शब्दों में लिखा कि बंगाल में जीत के बाद CRPF हर अल्पसंख्यक के घर जाकर उन्हें ‘बांग्लादेशी’ बताकर हटा रही है.

अब ये वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गई है

जांच में सच आया सामने

जब इस वीडियो की गहराई से जांच की गई, तो सच कुछ और ही निकला. जिसे बंगाल का बताया जा रहा था, वो असल में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का वीडियो है. साथ ही ये वीडियो हाल फिलहाल का भी नहीं है बल्कि करीब 5-6 महीने पुराना है, जिसका जिक्र 1 जनवरी 2026 के आसपास कई बड़ी मीडिया रिपोर्ट्स में भी हुई थी.

असल में, 23 दिसंबर 2025 को गाजियाबाद के कौशांबी इलाके में पुलिस सत्यापन (Verification) का काम कर रही थी. वीडियो में कौशांबी के तत्कालीन थाना प्रभारी एक शख्स की पीठ पर मोबाइल रखकर कुछ चेक करते दिखे थे, जिसे उन्होंने बाद में महज एक ‘मजाक’ बताया था. उस समय पुलिस की इस हरकत पर काफी विवाद भी हुआ था और अधिकारियों ने चेतावनी भी जारी की थी. इसी पुराने वीडियो को उठाकर अब बंगाल के संदर्भ में परोसा जा रहा है.

पाकिस्तान का खेल

बता दें कि इस वीडियो को हवा देने वाला अकाउंट पाकिस्तान से ऑपरेट हो रहा है. वीडियो को शेयर करने वाले यूजर की प्रोफाइल खंगालने पर पता चला कि वो अक्सर भारत विरोधी और नफरत फैलाने वाली पोस्ट साझा करता रहता है.

ये बात सच है कि बंगाल में नई सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने घुसपैठ को लेकर सख्त रुख अपनाया है. कैबिनेट की पहली बैठक में उन्होंने सीमा पर बाड़ लगाने और अवैध घुसपैठ की समस्या को सुलझाने की बात जरूर कही है, लेकिन किसी भी समुदाय को जबरन हटाने या घरों में घुसकर प्रताड़ित करने जैसी कोई घटना नहीं हुई है.

इस जांच से ये साफ हो गया है कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया जा रहा दावा झूठा और भ्रामक है. इसलिए किसी भी वीडियो को शेयर करने से पहले उसकी पुष्टि किसी विश्वसनीय रिपॉर्ट या सोर्स से जरूर करें.

ये भी पढ़ें: सच या झूठ? मेरठ की मस्जिदों पर हमला और घर जलाने का दावा… असलियत कुछ और निकली

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

5 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

5 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

5 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

5 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

6 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

6 hours ago