लीगल

भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद जेपी इंफ्राटेक के पूर्व सीएमडी मनोज गौर सहित अन्य को मिली जमानत

दिल्ली के राऊज एवेन्यु कोर्ट से जेपी इंफ्राटेक के पूर्व सीएमडी मनोज गौर सहित अन्य को भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी राहत मिल गई है. निवेशकों से धोखाधड़ी के आरोप में जेल में बंद मनोज गौर, समीर गौर और सुनील शर्मा को को ने नियमित जमानत दे दिया है. कोर्ट ने एक-एक लाख रुपए की निजी मुचलके पर जमानत दिया है. हालांकि भले ही सीबीआई के मामले में मनोज गौर को जमानत मिल गई हो, लेकिन मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जेल से बाहर नही आएंगे.

ईडी जांच में पता चला है कि जेएएल और जेआईएल की ओर से घर खरीदारों से एकत्र किए गए लगभग 14,599 करोड़ रुपए में से बड़ी राशि गैर निर्माण उद्देश्यों के लिए डायवर्ट की गई थी. जेपी विशटाउन और जेपी ग्रीन्स परियोजनाओं के घर खरीदारों की ओर से कई शिकायतें दर्ज कराई थी.

घर खरीदारों की शिकायत पर शुरू हुई ईडी जांच

शिकायतों में कंपनी और उसके प्रमोटरों के खिलाफ आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और विश्वासघात का आरोप लगाया गया था. इन पर कार्रवाई करते हुए कि दिल्ली और उत्तर प्रदेश पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने मुकदमा दर्ज किया था. इसी केस के आधार पर ईडी ने जांच शुरू की थी.

ईडी के मामले में दायर जमानत याचिका को पटियाला हाउस कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धीरेंद्र राणा ने कहा था कि आरोपी बेहद गंभीर हैं और इसमें हजारों करोड़ रुपए व बड़ी संख्या में निर्दोष घर खरीदार शामिल हैं. अदालत ने कहा था कि आरोपों की गंभीरता और उपलब्ध तथ्यों को देखते हुए मनोज गौर को जमानत नही दी जा सकती है.

जेपी इंफ्राटेक के प्रमोटर्स पर आपराधिक साजिश का आरोप

ईडी का दावा है कि कंपनी और उससे जुड़ी फर्मों ने करीब 14599 करोड़ रुपए के फंड का गलत इस्तेमाल किया. ईडी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट 2002 के इस केस की जांच शुरू की थी. मई 2025 में ईडी ने दिल्ली नोएडा, गाजियाबाद और मुंबई समेत करीब 15 ठिकानों पर छापेमारी की थी.

मनोज गौड़ को 13 नवंबर 2025 को वर्ष 2018 के एक मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया था.

ये भी पढ़ें: सौतेली मां पर वसीयत में हेरफेर का आरोप; करिश्मा कपूर के बच्चों की याचिका पर हाईकोर्ट ने प्रिया सचदेवा की आपत्ति की खारिज

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

रूसी सेना में भर्ती होना मौत को दावत! भारत सरकार की सख्त एडवाइजरी- पैसों के लालच में न लें जानलेवा जोखिम

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…

3 hours ago

‘कैबिनेट सेक्रेटरी को पत्र लिखना प्रोटोकॉल के खिलाफ’, चुनाव आयोग के पूर्व अधिकारी का बड़ा खुलासा

Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…

3 hours ago

दंगाइयों की गली-गली खाक छान रही पुलिस, शाही मस्जिद उपद्रव में 8 FIR दर्ज, 20 दबोचे गए

Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…

4 hours ago

1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान, भारतीय पायलट ने ऐसे लड़ते हुए संभाली प्लेन और बचा ली 180 जिंदगियां!

Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…

4 hours ago

सर्दियों से पहले दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सख्ती, बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल-CNG

CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…

5 hours ago