लीगल

“देरी से मिलने वाला न्याय आर्थिक विकास के लिए बाधक है”, कोर्ट ने 17 साल पुराने मामले का किया निपटारा

दिल्ली की तीस हजारी ने 17 वर्ष पुराने वाणिज्यिक विवाद का निपटारा करते हुए कहा कि इस मामले की लंबे समय तक चली सुनवाई से विलंबित वाणिज्यिक न्याय की दुर्दशा को दर्शाया है. उसका देश की अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है.

जिला न्यायाधीश मोनिका सरोहा ने यह बात अप्रैल 2008 में एक कंपनी की जम्मू एंड कश्मीर बैंक लिमिटेड के खिलाफ दाखिल मुकदमे की सुनवाई के दौरान कही है. उसमें ऋण की प्रक्रिया के लिए आवेदन शुल्क या अग्रिम शुल्क के रूप में बैंक को भुगतान किए गए लगभग 17.92 लाख रुपए की वसूली का अनुरोध किया गया था.

वादी ने अपना दावा साबित करने में विफल रही

अदालत ने कहा कि वादी कंपनी यह साबित करने में विफल रही है कि मूल स्वीकृति पत्र के अनुसार वह आवेदन शुल्क की वापसी की हकदार थी. बैंक ऋण आवेदन पर कार्रवाई करने और महत्वपूर्ण प्रयास करने के एवज में मूल लिखित शर्ते के अनुसार आवेदन शुल्क को रखने का हकदार है.

अदालत ने कहा कि मुकदमे में तय किए जाने वाले मुद्दों के वाद दाखिल किए जाने के कुछ महीनों के भीतर ही निपटारे योग्य होने के बावजूद बार-बार स्थगन, विविध आवेदन दाखिल करने, वादी द्वारा बार-बार वकील बदलने और अन्य कारणों से.मुकदमा लंबा खिंच गया.

वाणिज्यिक मामलों के निर्णय में इस तरह की देरी हितधारकों के विश्वास को कम करता है और अर्थव्यवस्था के विकास को बाधित करती है.


ये भी पढ़ें: आम आदमी पार्टी के विधायक अनिल झा सहित अन्य को कोर्ट ने SC/ST के आरोपों से किया बरी


-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

4 minutes ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

4 minutes ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

21 minutes ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

35 minutes ago

बुर्के की आड़ में बड़ा खेल, अमरोहा की शातिर महिलाएं गिरफ्तार

अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…

58 minutes ago

लखनऊ में चमकेगी IT सिटी और वेलनेस सिटी: पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को एलडीए ने दी बड़ी कमान

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को आईटी सिटी, वेलनेस…

2 hours ago