लीगल

कैश कांड मामले में जस्टिस यशवंत वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, महाभियोग जांच कमेटी की वैधता वाली याचिका खारिज

कैश कांड मामले में कथित आरोपी जस्टिस यशवंत वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. कोर्ट ने जस्टिस यशवंत वर्मा की ओर से दायर उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें लोकसभा स्पीकर द्वारा गठित समिति की वैधता को चुनौती दी थी. जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस एससी शर्मा की पीठ ने यह फैसला सुनाया है. अदालत ने अपने फैसले में कहा है कि जस्टिस वर्मा ने राज्यसभा के उपसभापति द्वारा महाभियोग प्रस्ताव खारिज किए जाने के आदेश को चुनौती नही दी है.

मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस वर्मा की ओर से पेश वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने दलील थी कि महाभियोग प्रस्ताव दोनों सदनों में एक ही दिन पेश किया गया था, इसलिए समिति का गठन लोकसभा स्पीकर और राज्यसभा चेयरमैन द्वारा संयुक्त रूप से किया जाना चाहिए था.

हालही में जस्टिस वर्मा ने संसदीय समिति के समक्ष पेश होकर कहा है कि जिस दिन यह घटना घटी है, उस दिन वह दिल्ली में मौजूद नही थे. उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए यह भी कहा कि उनके सरकारी आवास पर तैनात सुरक्षा अधिकारी अपना काम करने में विफल रहे तो इसके लिए उन्हें दोषी नही ठहराया जा सकता.

डिप्टी चेयरमैन के अधिकारों पर सवाल

सुनवाई के दौरान वर्मा की ओर से पेश वकील ने कहा था कि राज्यसभा के चेयरमैन की अनुपस्थिति में डिप्टी चेयरमैन के अधिकार सीमित है, इसपर सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि अगर एक उपराष्ट्रपति राष्ट्रपति के अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए जज की नियुक्ति को मंजूरी दे सकते हैं, तो वह नियुक्ति को रद्द भी कर सकती है. जस्टिस वर्मा की ओर से पेश वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने कोर्ट को बताया था कि 1991 का जजेज कानून जज को हटाने की प्रक्रिया की योजना में कहीं फिट नही बैठता है. उन्होंने कहा था कि यह कानून सिर्फ सदन के कामकाज को विनियमित करने के लिए हैं. अगर इसे जज को हटाने की प्रक्रिया पर लागू किया गया, तो इससे अव्यवहारिक और हास्यास्पद स्थिति पैदा होगी.

रोहतगी ने कहा था डिप्टी चेयरमैन, जब तक उन्हें किसी आपात स्थिति में अध्यक्ष के आसन संभालने के लिए नहीं बुलाया जाता, तब तक वे सदन के एक सदस्य ही होते है. इसके विपरीत अध्यक्ष पूरी तरह गैर-पक्षपाती होते है. इसलिए यहां हितों का टकराव है. उन्होंने कहा था कि एक जज की भूमिका डिप्टी चेयरमैन नही निभा सकते.

बता दें कि जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग का प्रस्ताव 21 जुलाई को लाया गया था और उसी दिन राज्यसभा के चेयरमैन ने इस्तीफा दे दिया था. जिसके बाद 11 अगस्त को डिप्टी चेयरमैन ने प्रस्ताव को खारिज कर दिया और 12 अगस्त को लोकसभा अध्यक्ष ने जांच कमेटी बनाने की मंजूरी दे दी थी.

ये भी पढ़ें- उज्बेकिस्तान में सिरप से 15 बच्चों की मौत के मामले में निर्माता कंपनी के डायरेक्टर को राहत नहीं, अदालत ने खारिज की याचिका

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

Explainer: आलू-टमाटर सस्ते, प्याज 108% महंगा; आंकड़ों और बाजार के बीच इतना फर्क क्यों?

Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…

15 minutes ago

‘देश को क्यों खराब कर रहा है भाई?’, दिल्ली एयरपोर्ट पर CJP एक्टिविस्ट का विरोध, वायरल वीडियो में लोगों ने पूछे सवाल

CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…

50 minutes ago

गंभीर के बर्थडे पर बिगड़ा खेल, शे होप के शतक और कीमो पॉल के पंजे से भारत की हार, 2-2 से बराबर हुई टी20 सीरीज

IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…

1 hour ago

एस जयशंकर-UAE विदेश मंत्री की अहम मुलाकात, बदलती दुनिया पर हुई चर्चा; वैश्विक संस्थाओं में सुधार पर जोर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…

2 hours ago

अंकिता भंडारी केस पर सियासत तेज, इंडिया गेट से माता-पिता समेत कई लोग हिरासत में; कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…

2 hours ago