लीगल

मीरवाइज मौलवी फारूकी हत्या मामला, अयूब डार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 15 जुलाई को सुनवाई

मीरवाइज मौलवी फारूकी की हत्या के मामले में लिप्त हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादी अयूब डार की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 15 जुलाई को सुनवाई करेगा. अयूब डार श्रीनगर जेल में बंद है. निचली अदालत से उसे आजीवन कारावास की सजा सुना रखा है.

इस हत्याकांड में 5 आतंकवादी शामिल थे. इसमें से दो आतंकवादियों को 33 साल बाद एनआईए ने जावेद अहमद भट और जहूर भट को गिरफ्तार किया था. जबकि दो आतंकवादी अब्दुल्ला बांगरू और उसका सहयोगी रहमान शिगन सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे जा चुके है.

21 मई 1990 को मीरवाइज मौलवी फारूकी की हत्या हुई थी. पुलिस के मुताबिक हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादियों ने फारूक शाह को इस लिए मार डाला था, क्योंकि उन्हें मीरवाइज पर शांतिप्रिय और भारतीय एजेंट होने का शक था. फारूक ऑल जम्मू एंड कश्मीर.अवामी एक्शन कमेटी के अध्यक्ष थे.

हत्या के बाद श्रीनगर में एक मामला दर्ज किया गया था और 11 जून 1990 को इसकी जांच सीबीआई को सौप दी गई थी. जांच में पता चला था कि हत्या की योजना हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर अब्दुल्ला बांगरू और अब्दुल रहमान शिगन ने बनाई थी.

कांड को अंजाम हिजबुल मुजाहिदीन के गुर्गों अयूब डार, जावेद अहमद भट और जहूर भट ने दिया था. बता दें कि मीरवाइज का परिवार दक्षिण कश्मीर के त्राल में रहने वाले एक धर्मोपदेश वैज सिद्दिकुल्लाह का बंसज है. उनके बेटे मीरवाइज अब्दुल सलाम लगभग 200 साल पहले श्रीनगर चले गए और परिवार कलामदानपोरा और बाद में राजौरी कदल बस गए.

ये भी पढ़ें: “आपरेशन सिंदूर” के समर्थन में स्काइडाइवर अनामिका शर्मा की 12,000 फीट से छलांग, भारत की वीरता का बैंकॉक के आसमान से प्रदर्शन

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

एक भाषा या ग्रंथ तक सीमित नहीं है भारतीय ज्ञान परंपरा: शंभुनाथ की पुस्तक में उजागर हुई सभ्यता की बहुरंगी अंतर्दृष्टि

शंभुनाथ की पुस्तक 'भारतीय ज्ञान परंपरा: एक सभ्यता की अंतर्दृष्टि' के आलोक में जानिए कि…

10 minutes ago

जयपुर में प्रेग्नेंट लिव-इन पार्टनर की हत्या कर गार्डन में दफनाई लाश, ऊपर से डाला नमक, आरोपी फरार

Crime News: जयपुर के बिंदायका की प्रेस्टीज कॉलोनी में लिव-इन पार्टनर प्रवेश ने किरन नाम…

18 minutes ago

अमित शाह की कांग्रेस को सीधी ललकार! बोले- बेतुके दावों की जगह आंकड़ों के साथ करें चर्चा

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज…

26 minutes ago

मुस्लिम पर्सनल लॉ का हवाला देकर पॉक्सो से नहीं बच सकते: नाबालिग पत्नी से संबंध पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

दिल्ली हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत नाबालिग पत्नी से…

26 minutes ago

अशोक सिंहल की जन्मशताब्दी पर गूंजा राम नाम! अमित शाह ने युवाओं से किया आह्वान

Ashok Singhal Birth Centenary: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत के युवाओं…

35 minutes ago

‘रामकाज में कालनेमि बनकर घुसेंगे बाबरी के भक्त!’: CM योगी का बड़ा बयान, Bajrang Dal को अलर्ट रहने की चेतावनी

Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राम मंदिर आंदोलन के…

43 minutes ago