देश

“आपरेशन सिंदूर” के समर्थन में स्काइडाइवर अनामिका शर्मा की 12,000 फीट से छलांग, भारत की वीरता का बैंकॉक के आसमान से प्रदर्शन

देश ने जब भी कभी अपने नागरिकों के एकजुट होने की मांग की,संपूर्ण राष्ट्र एक जुट हो गया और देश शीघ्र ही आपात परिस्थिति से सफलता से बाहर आ गया. हमारी एक जुटता उन सभी मान्यताओं को तोड़ देती है जो हमारे बारे में दुनिया बना रखती है. ऐसा ही एक अवसर अभी देश के समक्ष उपस्थित हुआ जब हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान ने अपनी नापाक हरकत से हमारे पीठ में छुरा घोंपा और मानवता को शर्मसार करते हुए कश्मीर के पहलगाम हिंदू पर्यटकों का कत्ल कर दिया.

भारत को अब जवाब देना था जो पाकिस्तान को वर्षो याद रहता क्योंकि पाकिस्तान अपनी पराजय भूलता बहुत जल्दी है. भारत की सरकार अपने विराट संकल्पों के धनी प्रधानमन्त्री श्री नरेंद्र मोदीजी के नेतृत्व में पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाने का निर्णय किया और प्रधानमन्त्री जी ने तीनों सेनाओं के प्रमुखों से मिलकर “आपरेशन सिंदूर” की घोषणा कर दिया और पाकिस्तान को उसकी सीमा में घुसकर इतनी बड़ी कार्यवाही कर डाली कि पाकिस्तान को युद्ध विराम के लिए भारत के सामने घुटने टेकने पड़े.

इस दौरान भारत की जनता ने सेना और सरकार को पूरा सहयोग किया. ओपरेशन सिंदूर युध्द विराम के बाद केवल रोका गया है न कि इसे बंद किया गया है, ये बात भारत के प्रधान मन्त्री जी बार बार कह रहे हैं.

ऐसे में देश की सेनाओं के समर्थन में देश भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. इसी कड़ी में भारत की बेटी, देश की सबसे कम उम्र USPA-D लाइसेंस होल्डर और भारत की अकेली महिला स्काइडाइविंग प्रशिक्षक के स्काई डाईवर का खिताब अपने नाम दर्ज कराने वाली अनामिका शर्मा, अपने अलग अंदाज में देश की सेना और देश के लोगों का मनोबल बढ़ाने का कार्य कर रही है.

अनामिका शर्मा, ने आपरेशन सिंदूर के समर्थन में, “आपरेशन सिंदूर” का झंडा लेकर आसमान से छलांग लगाने का निर्णय लिया है. अनामिका शर्मा यह कार्य आसमान में लगभग 12000 फीट की ऊँचाई से छलांग लगा कर करेगी. इससे भी बड़ी बात यह है कि अनामिका शर्मा यह प्रदर्शन विदेशी आसमान से करेगी.

आसमान होगा बैंकॉक का और साहस दिखेगा भारत के बेटी का और दुनिया देखेगी भारत के पराक्रम को. कहते हैं कि “यथा राजा तथा प्रजा” अनामिका शर्मा उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की निवासी है और प्रदेश के मुखिया यशस्वी मुख्यमंत्री योगी जी के कार्य शैली से बहुत प्रभावित रहती है. योगी जी का नेतृत्व प्रदेश के युवाओं को प्रेरित करता है. अभी हाल ही में समापन हुआ है महाकुंभ का जिसमें अनामिका शर्मा ने “सर्व सिद्धि प्रदः कुंभ ” का ध्वज लेकर बैंकॉक के आसमान से ही संपूर्ण संसार को कुंभ में आने का निमंत्रण दिया था. अनामिका के इस योगदान को उत्तर प्रदेश की सरकार, मेला प्रशासन सहित पूरे देश ने सराहा था. सोशल मिडिया सहित मुख्य धारा की मीडिया ने भी इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था.

अनामिका शर्मा, उत्तर प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश में युवाओं की प्रेरणा बन गयी है. अनामिका भारत की नारी शक्ति का प्रतिनिधि चेहरा बन चुकी है. अनामिका के इन साहसी गतिविधियों से देश के लोगों में अदम्य ऊर्जा का संचार होगा और दुनिया यह देख सकेगी कि वह जिस भारतीय समाज में महिलाओं को हीन भावना से दिखाने का प्रयास करती है वह एक झूठ से अधिक कुछ नहीं है.

विशाल तलवार

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

5 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

5 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

5 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

5 hours ago