लीगल

मुनंबम जमीन विवाद; केरल हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती, सुप्रीम कोर्ट तीन सप्ताह बाद करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने केरल हाई कोर्ट के उस फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर तीन सप्ताह बाद सुनवाई करेगा, जिसमें मुनंबम भूमि को वक्फ संपत्ति नहीं माना गया था. मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ वकील जयदीप गुप्ता ने अदालत को बताया कि वक्फ बोर्ड ने समीक्षा याचिका वापस लेने और इसके बजाय विशेष अनुमति याचिका दाखिल करने का फैसला लिया है, जिसके लिए उन्हें कुछ समय चाहिए. जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें समय दे दिया है.

हाई कोर्ट का सख्त रुख

जस्टिस मनोज मिश्रा और जस्टिस मनमोहन की पीठ मामले में सुनवाई कर रही है. केरल हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि मुनंबम की जमीन को वक्फ घोषित करना केरल वक्फ बोर्ड की जमीन हड़पने की रणनीति है. पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने विवादित भूमि पर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया था. कोर्ट ने स्पष्ट किया था कि उसने विवादित क्षेत्र के स्वामित्व का पता लगाने के लिए एक जांच आयोग की नियुक्ति के सरकारी आदेश को बरकरार रखने वाले केरल हाई कोर्ट के निर्देश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था. हाई कोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा गठित जांच आयोग को वैध ठहराया था.

मुनंबम विवाद में कोर्ट का संदेश

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने कहा था कि अगली सुनवाई तक केरल हाई कोर्ट की उस घोषणा पर रोक रहेगी, जिसमें विवादित जमीन को वक्फ संपत्ति नहीं बताया गया था. साथ ही अदालत ने यह निर्देश दिया था कि जमीन से जुड़ी मौजूदा स्थिति में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया जाए. केरल सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ वकील जयदीप गुप्ता ने कहा था कि याचिकाकर्ता का मुनंबम जमीन से जुड़े मामले में कोई सीधा संबंध नहीं है और वह सिर्फ तीसरा पक्ष है. गुप्ता ने यह भी कहा कि मेरे सम्मानित साथी वकील यह बात समझ नहीं रहे कि यह एक जनहित याचिका है. वक्फ का प्रबंधन देखने वाला मुतल्लवी खुद आगे आकर नहीं कह रहा है कि यह वक्फ की जमीन है. याचिकाकर्ता खुद पीड़ित बताकर मामले को उठा रहा है.

यह विवाद 2019 का है, जब वक्फ बोर्ड ने जमीन को अपनी प्रॉपर्टी के तौर पर रजिस्टर कर लिया था, जिससे उन परिवारों के रेवेन्यू राइट्स पर असर पड़ा जिन्होंने सालों पहले कॉलेज मैनेजमेंट से खरीदी थी. सही टाइटल डीड होने के बावजूद लोग कानूनी उलझन में थे.

यह भी पढ़े: PM Modi पर टिप्पणी: राऊज एवेन्यू कोर्ट ने खड़गे और दिल्ली पुलिस को जारी किया नोटिस

– भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

2 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

3 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

3 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

3 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

4 hours ago