लीगल

मैसूर दशहरा को लेकर विवाद, देवी भुवनेश्वरी पर टिप्पणी के चलते बानू मुश्ताक को आमंत्रण पर मचा बवाल

इंटरनेशनल बुकर पुरस्कार विजेता लेखिका बानू मुश्ताक को इस साल कर्नाटक के मैसूर दशहरा महोत्सव उद्धघाटन के लिए दिए गए आमंत्रण को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को तैयार हो गया है. कर्नाटक हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील दायर की गई है. जिसपर कोर्ट 19 सितंबर को सुनवाई करेगा.

मैसूरु जिला प्रशासन ने तीन सितंबर को आधिकारिक तौर पर बानू मुश्ताक को आमंत्रित किया था. कर्नाटक के हासन की रहने वाली 77 वर्षीय बुकर पुरस्कार विजेता बानू मुश्ताक 22 सितंबर 2025 को इस उत्सव की शुरुआत करेंगी. विजयदशमी कार्यक्रम 2 अक्टूबर को निर्धारित है. इस फैसले का भाजपा और कुछ अन्य संगठनों ने विरोध किया है.

मैसूर दशहरा के उद्घाटन में बानू मुश्ताक को बुलाने का विरोध

कर्नाटक के मैसूर शहर में हर साल मनाया जाता है. यह राज्य का सबसे बड़ा सांस्कृतिक पर्व है, जिसे नाडा हब्बा यानी राज्य उत्सव भी कहा जाता है. ये उत्सव देवी चामुंडेश्वरी को समर्पित होता है. मान्यता यह है कि उन्होंने राक्षस राजा महिषासुर का वध कर बुराई पर अच्छाई की जीत दिलाई थी.

मामले में विवाद तब और बढ़ गया, जब बानू मुश्ताक का एक पुराना वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने कन्नड़ भाषा की देवी भुवनेश्वरी की पूजा को लेकर आपत्ति जताई थी. उनके बयान को कुछ लोगों ने हिंदू संस्कृति विरोधी बताया.

बता दें कि दस दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में दुनिया भर से लगभग 50 लाख लोग कर्नाटक की विरासत राजधानी मैसूर में दशहरा मनाने आते है. इसको लेकर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि मैसूर दशहरा का उद्धघाटन करने के लिए बानू मुश्ताक को आमंत्रित करने का विरोध केवल कुछ लोग कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि विरोध करने वालों के साथ सभी हिंदू नहीं हैं.

ये भी पढ़ें- नाबालिग लड़के के अपहरण के मामले में तमिलनाडू के केवी कुप्पम के विधायक जगन मूर्ति को मिली नियमित जमानत

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

6 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

7 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

7 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

7 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

8 hours ago