Bharat Express DD Free Dish

गोविंदा-सुनीता की शादीशुदा जिंदगी पर संकट? कोर्ट के बाहर बेटे के साथ हुईं स्पॉट

Bollywood News: बॉलीवुड स्टार गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की 37 साल पुरानी शादी पर संकट गहराता दिख रहा है.

शादीशुदा जिंदगी पर संकट?

फैमिली कोर्ट के बाहर बेटे के साथ स्पॉट हुईं सुनीता आहूजा

Bollywood News: बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर वन’ गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में है. बुधवार सुबह सुनीता अपने बेटे यशवर्धन के साथ मुंबई फैमिली कोर्ट से बाहर निकलती नजर आईं. आमतौर पर मीडिया से खुलकर बात करने वाली सुनीता इस बार पूरी तरह चुप थीं और चेहरे पर साफ तनाव दिख रहा था. यशवर्धन ने पैपराजी से हाथ जोड़कर तस्वीरें न लेने की गुजारिश की लेकिन जब कैमरे थमे नहीं तो उन्होंने गुस्से में आवाज भी उठाई. जाते-जाते सुनीता ने तंज कसते हुए कहा कि वो कोर्ट में केक काटने आई थीं. इस खामोशी और जल्दबाजी ने तलाक की अटकलों को और मजबूत कर दिया.

पुरानी खटपट फिर सतह पर?

गोविंदा और सुनीता के बीच मतभेद कोई नई बात नहीं है. बीते महीनों में दोनों ने सोशल मीडिया और इंटरव्यू के जरिए एक-दूसरे पर तंज कसे. सुनीता ने कई बार गोविंदा पर बेवफाई और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगाए. हाल ही में जब गोविंदा कथित गर्लफ्रेंड रानी स्वर्णकार के साथ एयरपोर्ट पर दिखे और मीडिया से उनका परिचय कराया तब विवाद और गहरा गया. पिछले साल जब तलाक की खबरें आई थीं तो दोनों ने गणपति पूजा में साथ आकर अफवाहों को खारिज किया था. लेकिन इस बार कोर्ट के बाहर की तस्वीरें कहानी को अलग मोड़ देती दिख रही हैं.

बेटे की परेशानी साफ झलकी

वीडियो में यशवर्धन की बेचैनी साफ नजर आई. उन्होंने पैपराजी से बार-बार कहा कि तस्वीरें और वीडियो न बनाएं. उनकी झुंझलाहट और मां की चुप्पी ने माहौल को और गंभीर बना दिया. आमतौर पर सुनीता मीडिया के सामने बेबाक रहती हैं लेकिन इस बार उनका मौन बहुत कुछ कह गया. यही वजह है कि अब लोग मानने लगे हैं कि मामला सिर्फ घरेलू झगड़े तक सीमित नहीं रहा बल्कि कानूनी प्रक्रिया तक पहुंच चुका है.

बिग बॉस 20 पर असर?

टीवी के चर्चित शो ‘बिग बॉस 20’ में गोविंदा की एंट्री की चर्चा जोर पकड़ रही थी. मेकर्स उनकी लाइफ से जुड़ी कंट्रोवर्सीज को देखते हुए उन्हें शो में लाने के इच्छुक थे. लेकिन अगर फैमिली कोर्ट में मामला औपचारिक रूप से दर्ज हो चुका है तो ऐसे संवेदनशील समय में गोविंदा का रियलिटी शो में हिस्सा लेना मुश्किल हो सकता है. दर्शकों की निगाहें अब इस बात पर टिकी हैं कि क्या गोविंदा या सुनीता इस विवाद पर कोई आधिकारिक बयान जारी करेंगे.

ये भी पढ़ें-‘लड़कियों के शौकीन…’ आम्रपाली की बात पर भड़के पवन सिंह, निरहुआ भी दिखे नाराज

37 साल की शादी पर सवाल

गोविंदा और सुनीता की शादी को 37 साल हो चुके हैं. इस लंबे सफर में दोनों ने कई उतार-चढ़ाव देखे लेकिन अब हालात पहले से कहीं ज्यादा गंभीर लग रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और कोर्ट के बाहर की चुप्पी ने इस रिश्ते के भविष्य पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि क्या ये जोड़ी वाकई कानूनी तौर पर अलग होने जा रही है या फिर एक बार फिर सबको चौंकाते हुए साथ नजर आएगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read