भीमा कोरेगांव मामले में आरोपी हनी बाबू की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से इनकार कर दिया है. जस्टिस के वी विश्वनाथन और जस्टिस एन के सिंह की पीठ ने कहा गर्मियों की छुट्टी के बाद जुलाई में याचिका पर सुनवाई संभव है.
हनी बाबू ने सुप्रीम कोर्ट से स्पष्टीकरण की मांग की है कि वे जमानत के लिए हाई कोर्ट जा सकते हैं या नही. हनी बाबू ने 2024 में दायर जमानत याचिका को यह कहते हुए वापस ले लिया था कि परिस्थितियों में बदलाव’ के कारण सुप्रीम कोर्ट से याचिका वापस लेना चाहते है. लिहाजा कोर्ट इसकी अनुमति दे. जिसके बाद जस्टिस बेला एम त्रिवेदी और जस्टिस पंकज मिथल की बेंच ने हनी बाबू को याचिका वापस लेने की अनुमति दे दी थी.
हनी बाबू के वकील ने कोर्ट के संकेत दिया था कि वो दोबारा हाइकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल करना चाहते है. बतादें कि बॉम्बे हाइकोर्ट ने एल्गार परिषद माओवादी लिंक मामले में आरोपी दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर हनी बाबू की याचिका को खारिज कर दिया था. हनी बाबू नवी मुंबई की तलोजा जेल में बंद हैं. एनआईए ने 31 दिसंबर 2017 को पुणे में आयोजित एलगार परिषद की बैठक में कथित रूप से भड़काने वाले भाषणों के सिलसिले में जुलाई 2020 को हनी बाबू को गिरफ्तार किया गया था. परिषद की बैठक के अगले दिन जिले में भीमा कोरेगांव युद्ध स्मारक के निकट हिंसा भड़क गई थी.
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में सभी 14 आरोपियों…
हैदराबाद में CLEA के पहले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में CJI सूर्यकांत ने लॉ छात्रों के लिए…
Ujjain Simhastha 2028 News: उज्जैन में सिंहस्थ की तैयारियों के बीच रेलवे ने बुलडोजर चलाकर…
Gujarat New Vehicle Rule: गुजरात सरकार ने निजी वाहनों पर जाति का नाम, सरनेम, जाति…
शादी-ब्याह और जुलूसों में बजने वाला तेज डीजे सिर्फ कानों को ही नहीं, बल्कि दिल…
23 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बालेन्द्र शाह अयोध्या धाम से जनकपुर धाम के…