लीगल

पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, याचिका पर SC ने कहा- हम पर कार्यपालिका के अधिकारों में दखल देने का आरोप

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा के बाद बिगड़ती कानून व्यवस्था के मद्देनजर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम पर आरोप लग रहें है कि हम कार्यपालिका के अधिकारों में दखल दे रहे है. वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा कि राज्य में हिंसा की स्थिति को देखते हुए अर्धसैनिक बलों की तत्काल तैनाती की आवश्यकता है. यह मामला 22 अप्रैल को सूचीबद्ध है. जिसपर जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता वाली पीठ ने विष्णु शंकर जैन से कहा कि आप चाहते हैं और हम राष्ट्रपति को राष्ट्रपति शासन लगाने का निर्देश दें? जस्टिस गवई ने कहा कि वैसे ही हम पर कार्यपालिका और विधायिका के क्षेत्र में हस्तक्षेप करने का आरोप लग रहा है.

वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ अन्य जगहों पर भड़की हिंसा

याचिका में केंद्र को राज्य में हालात सामान्य बनाने में प्रशासनिक अधिकारियों की मदद और किसी गड़बड़ी से उनकी रक्षा के लिए सशस्त्र, अर्धसैनिक बलों की तैनाती के लिए निर्देश देने का भी आग्रह किया है. दरअसल वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद सहित अन्य जगहों पर हिंसा भड़क गई है. हिंसा वाले इलाके से लोग पलायन के लिए मजबूर हो गए है. हालांकि इसको लेकर एक एसआईटी का गठन किया है. जो कमेटी जांच कर रही है.

विष्णु शंकर जैन ने दायर की थी याचिका

बता दें कि साल 2021 में वकील विष्णु शंकर जैन ने राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग को लेकर याचिका दायर की थी. जैन द्वारा दायर याचिका में कहा गया है कि असाधारण परिस्थितियों में जनहित याचिका दाखिल की गई है क्योंकि पश्चिम बंगाल के हजारों नागरिकों को विधानसभा चुनाव के दौरान विपक्षी भारतीय जनता पार्टी का समर्थन करने के लिए टीएमसी के कार्यकर्ता उन्हें धमका रहे, प्रताड़ित कर रहे.

याचिका में कही ये बात

याचिका में यह भी कहा गया था कि याचिकाकर्ता पश्चिम बंगाल के उन हजारों नागरिकों के हितों की वकालत कर रहे हैं जो ज्यादातर हिंदू हैं और भाजपा का समर्थन करने के लिए मुसलमानों द्वारा उन्हें निशाना बनाया जा रहा है, क्योंकि वे हिंदुओं को कुचलना चाहतें है ताकि आने वाले वर्षों में सत्ता उनकी पसंद की पार्टी के पास बनी रहे.

-भारत एक्सप्रेस
गोपाल कृष्ण

Recent Posts

जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले नहीं हो सकते सरदार पटेल के सिपाही…राष्ट्रीय एकता दिवस पर बरसे सीएम योगी

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…

2 hours ago

वकीलों की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली में Non BS6 Vehicle पर लगा बैन, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने मांगी राहत

दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने एकता नगर के रेन फॉरेस्ट और स्काईवॉक का अनुभव लेने का किया आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन…

2 hours ago

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी केरल कांग्रेस को पड़ेगी भारी! सुप्रीम कोर्ट ने वकील के पत्र को बनाया रिट याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…

2 hours ago

रिश्ता टूटने पर सहमति से बने यौन संबंध रेप नहीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…

2 hours ago