देश

10 साल की नौकरी और 100 करोड़ की संपत्ति, कहां से भर लिया खजाना?

कानपुर में तैनात रहे डिप्टी एसपी (PPS) ऋषिकांत शुक्ला (Rishikant Shukla) पर बड़ी कार्रवाई हुई है. गृह विभाग ने उन्हें आय से अधिक संपत्ति के मामले में निलंबित कर दिया है. उनपर (Rishikant Shukla) आरोप है कि उन्होंने करीब 10 साल की सेवा के दौरान 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति जुटाई है. कथित तौर पर अवैध तरीके से संपत्ति को अर्जित की गई है. अब उनके खिलाफ विजिलेंस जांच शुरू हो गई है जिससे पूरे पुलिस महकमे में हलचल मच गई है.

क्या है पूरा मामला?

सूत्रों की माने तो ऋषिकांत शुक्ला (Rishikant Shukla) ने कानपुर में रहते हुए चर्चित वकील अखिलेश दुबे से करीबी संबंध बनाए और इसी नेटवर्क का इस्तेमाल कर कई गड़बड़ियां कीं. आरोप है कि उन्होंने (Rishikant Shukla) शहर के पॉश इलाकों में 12 जमीनें और 11 दुकानें खरीदीं. बता दें इन संपत्ति की कीमत करोड़ों में है. ये संपत्तियां उनके या उनके परिजनों के नाम पर हैं और अब विजिलेंस की रडार पर हैं.

करियर की शुरुआत

शुक्ला ने अपने करियर की शुरुआत पुलिस उप निरीक्षक के रूप में की थी और लगातार प्रमोशन पाते हुए सर्किल ऑफिसर (CO) के पद तक पहुंचे. खास बात यह रही कि उन्होंने ज्यादातर समय कानपुर में ही बिताया और वहीं रहते हुए यह संपत्ति खड़ी की.

प्रभावशाली लोग नेटवर्क में शामिल

बताया जा रहा है कि शुक्ला की नजदीकी सिर्फ अखिलेश दुबे तक सीमित नहीं थी. इसके अलावा कई अन्य प्रभावशाली लोग भी उनके नेटवर्क में शामिल थे. इन पर आरोप है कि इन्होंने मिलकर फर्जी मुकदमे बनाए और कई मामलों में प्रभाव का गलत इस्तेमाल कर आर्थिक लाभ उठाया.

गृह विभाग ने किया निलंबित

गृह विभाग के सचिव IAS जगदीश ने इन गंभीर आरोपों पर संज्ञान लेते हुए ऋषिकांत शुक्ला को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. साथ ही उनके खिलाफ विजिलेंस जांच के निर्देश भी दिए गए हैं. टीम अब उनकी संपत्तियों, बैंक खातों और लेन-देन की गहराई से जांच कर रही है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

6 minutes ago

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के उस आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…

9 minutes ago

वर्धा में AIHER का 17वां दीक्षांत समारोह, डॉ. प्रीति अदाणी ने बढ़ाया छात्रों का हौसला; बोलीं- सेवा ही भक्ति का मार्ग है

वर्धा में अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) का 17वां दीक्षांत समारोह संपन्न.…

18 minutes ago

जडेजा का वनडे करियर खत्म होने की ओर? न्यूजीलैंड दौरे की टीम में जगह नहीं मिलने से उठे बड़े सवाल

Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…

32 minutes ago

बिना वारंट और FIR कैसे होता है पुलिस का एक्शन? दीपके के केस से समझें कस्टडी, अरेस्ट और डिटेंशन में अंतर

दिल्ली के प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आए कानूनी शब्दों जैसे डिटेंशन, अरेस्ट, पुलिस कस्टडी…

37 minutes ago