ललित नारायण मिश्र: स्वतंत्र भारत के पहले केंद्रीय मंत्री, 50 साल बाद भी अनसुलझी हत्या की गुत्थी
2 जनवरी, 1975 को समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर हुए बम धमाके ने भारत के तत्कालीन रेल मंत्री ललित नारायण मिश्र की जान ले ली. यह स्वतंत्र भारत में किसी केंद्रीय मंत्री की पहली हत्या थी.
पूर्व रेल मंत्री ललित नारायण मिश्रा हत्या को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका, सीबीआई जांच की मांग।
पूर्व रेल मंत्री ललित नारायण मिश्रा हत्या हुए 50 साल हो गए है. लेकिन उसके बावजूद मुकदमा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. इसको लेकर भाजपा नेता और सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है.





