लीगल

प्रयागराज महाकुंभ हादसे को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल

प्रयागराज महाकुंभ हादसे में हुई मौत को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग की है. सीजेआई संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली पीठ ने जल्द सुनवाई को तैयार हो गया है. कोर्ट ने याचिकाकर्ता से रजिस्ट्रार के पास अर्जी देने को कहा, जिसके बाद याचिकाकर्ता ने रजिस्ट्रार को अर्जी दे दिया है. जिसपर रजिस्ट्रार तय करेंगे कि इस मामले में कब सुनवाई होगी. यह याचिका सुप्रीम कोर्ट के वकील विशाल तिवारी ने दायर की है.

हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को 25- 25 लाख रुपये

याचिका को हादसे से संबंधित स्टेट्स रिपोर्ट और जिम्मेदारी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है. इसके अलावा बड़े आयोजनों को लेकर दिशा निर्देश जारी करने की मांग की गई है. दाखिल जनहित याचिका में केंद्र सरकार, सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पार्टी बनाया गया है. साथ ही सभी राज्यों में सुविधा केंद्र खोलने की मांग की गई है. जिसमें गैर हिंदी भाषी लोगों के लिए जगह मिल सके. महाकुंभ में हुए हादसे में 30 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 60 से अधिक लोग घायल है.

याचिका में यह भी कहा गया है कि इस तरह के आयोजनों में वीआईपी मूवमेंट सीमित करने के साथ ज्यादा स्पेस आम आदमी को देने की मांग की गई हैं. साथ ही देश के प्रमुख भाषाओं में डिस्पले बोर्ड लगाने, मोबाइल, व्हाट्सएप पर राज्यों द्वारा अपने तीर्थ यात्रियों को जानकारी दिए जाने की मांग की गई है. हालांकि उत्तर प्रदेश सरकार ने मामले की जांच के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश हर्ष कुमार की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच आयोग का गठन किया है. जिसमें पूर्व पुलिस महानिदेशक वीके गुप्ता व पूर्व आईएएस अधिकारी बी. के सिंह बतौर सदस्य शामिल है. आयोग एक माह में अपनी जांच रिपोर्ट शासन को सौंपेगा. साथ ही घटना की पुलिस जांच भी होगी.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को 25- 25 लाख रुपये आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की घोषणा की है. कुंभ हिंदुओं की आस्था का प्रतीक है. खास अंतराल पर कुंभ का  हरिद्वार, उज्जैन, प्रयागराज और नासिक में होता है. लंबे समय तक चलने वाले कुंभ मेले में कुछ दिन खास होते है. इन दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या करोड़ो में पहुच जाती है.

ये भी पढ़ें: Mahakumbh: महाकुंभ में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

आज उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र और ब्रह्म योग का दुर्लभ संयोग, जानें राहुकाल चौघड़िया मुहूर्त समेत पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन कृष्ण चतुर्दशी, मासिक शिवरात्रि और चतुर्दशी…

12 minutes ago

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

8 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

8 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

9 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

9 hours ago