Bharat Express DD Free Dish

Mahakumbh: महाकुंभ में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद

प्रयागराज महाकुंभ मेला में बुधवार (29 जनवरी) को मची भगदड़ के एक दिन बाद ब्रहस्पतिवार को आग लग गई. यह आग मेला क्षेत्र के सेक्टर 22 में लगी है. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

Prashant Rai Edited by Prashant Rai

प्रयागराज महाकुंभ मेला में बुधवार (29 जनवरी) को मची भगदड़ के एक दिन बाद ब्रहस्पतिवार को आग लग गई. यह आग मेला क्षेत्र के सेक्टर 22 में लगी है. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. सेक्टर 22 छतनाग झूंसी में बने टेंट सिटी के दर्जन भर से अधिक टेंट जलकर राख हो गए. इस हादसे में किसी के जान जाने की खबर नहीं आई है. आग लगने की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं.

बुधवार यानी कल मौनी अमावस्या के मौके पर महाकुंभ में भगदड़ मची थी. प्रशासन के अनुसार इस घटना में 60 से ज्यादा लोग घायल हुए थे जिसमें से 30 लोगों की मौत हुई थी. हालांकि यह आंकड़ा इससे भी अधिक हो सकता है.

कुछ दिनों पहले भी लगी थी आग

इससे पहले 19 जनवरी भी महाकुंभ मेला क्षेत्र में गैस सिलिंडर फटने से आग लगी थी. यह आग महाकुंभ सेक्टर 19 में स्थित जय बजरंग बली सेवा आश्रम मैं लगी थी. तेज हवा होने की वजह से आग सेक्टर 20 तक पहुंच गई थी. इस मामले में भी किसी व्यक्ति की जान नहीं गई थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Latest