लीगल

राऊज एवेन्यु कोर्ट ने बांसुरी स्वराज को नोटिस जारी किया, सत्येंद्र जैन की याचिका पर 15 अप्रैल को सुनवाई

आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा दायर पुनर्विचार याचिका पर राऊज एवेन्यु कोर्ट ने भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. कोर्ट 15 अप्रैल को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा. सत्येंद्र जैन ने मजिस्ट्रेट कोर्ट के फैसले के खिलाफ सेंशन कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की है. पिछली सुनवाई में स्पेशल जज जितेंद्र सिंह ने निचली अदालत के रिकॉर्ड को तलब किया था. एडिशनल चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट नेहा मित्तल ने कहा था बांसुरी स्वराज के खिलाफ मुकदमा चलाने के आदेश देने से इनकार कर दिया था.

मामले की सुनवाई के दौरान स्वराज की ओर से पेश वकील ने सत्येंद्र जैन की ओर से की गई मानहानि शिकायत का विरोध किया था. उन्होंने कहा था कि यह शिकायत राजनीति से प्रेरित है. सत्येंद्र जैन ने याचिका दायर कर कहा है कि बांसुरी स्वराज के बयान ने उनकी छवि को खराब करने की कोशिश की है. सत्येंद्र जैन ने कहा है कि बांसुरी स्वराज ने एक टीवी चैनल पर दिए गए इंटरव्यू में कहा था कि उनके घर से तीन करोड़ रुपये बरामद किए गए थे. याचिका में कहा गया है कि बांसुरी स्वराज ने अपने बयान में कहा कि उनके घर से 1.8 किलोग्राम सोना और 133 सोने के सिक्के मिले थे.

बांसुरी स्वराज के बयान पर जताई आपत्ति

दायर याचिका में कहा गया है कि बांसुरी स्वराज ने 5 अक्टूबर 2023 को टीवी चैनल पर प्रसारित एक इंटरव्यू में उनकी छवि खराब करने वाले बयान दिए थे. इस बयान में बांसुरी स्वराज ने सत्येंद्र जैन को फर्जी करार दिया था. बता दें कि सत्येंद्र जैन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लंबे वक्त तक जेल में रहने के बाद जमानत पर है. जैन को 30 मई 2022 को मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. साल 2017 में सीबीआई ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी.

ये भी पढ़ें: पूर्व सांसद संदीप दीक्षित की मानहानि शिकायत पर राऊज एवेन्यु कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला, 3 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

2 hours ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

6 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

6 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

7 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

7 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

8 hours ago