लीगल

खाकी पर 100 करोड़ का दाग! इंस्पेक्टर सुभाष यादव को कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज

100 करोड़ रुपये के रिश्वत के मामले में दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर सुभाष यादव को राऊज एवेन्यु कोर्ट से झटका लगा है. कोर्ट ने सुभाष यादव की ओर से दायर जमानत याचिका को खारिज कर दिया है. कोर्ट ने कहा यह मामला काफी गंभीर है. लिहाजा इस स्टेज पर जमानत नही दिया जा सकता. यही कहते हुए कोर्ट ने जमानत याचिका को खारिज कर दिया है. सुभाष यादव नारकोटिक्स सेल में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात था. कुछ दिन पहले सीबीआई ने उसके साथ तैनात कांस्टेबल अजय को गिरफ्तार किया था.

उसके पास से सीबीआई ने करीब 48 लाख रुपए कैश बरामद किया था. उस वक्त इंस्पेक्टर सुभाष यादव फरार हो गया था. यह गिरफ्तारी उस समय हुई जब जांच एजेंसी को उनके खिलाफ गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के पुख्ता सबूत मिला. आरोप है कि रिश्वतखोरी से इंस्पेक्टर सुभाष यादव ने करोड़ो की संपत्तियां बनाई है. सूत्रों के मुताबिक जांच के दौरान 100 करोड़ रुपये से अधिक का संदिग्ध लेन देन का पता चला है.

सबूत मिलने के बाद हुई कार्रवाई

इसके साथ ही कई बेनामी संपत्तियों और प्रॉपर्टी से जुड़े लिंक भी सामने आए हैं, जिसने पूरे मामले को गंभीर बना दिया है. इस मामले में जांच के दायरे में कुछ बड़े अधिकारी आ सकते हैं. सीबीआई की टीम काफी समय से सुभाष यादव सहित अन्य पर नजर रखी हुई थी और सीबीआई को पुख्ता और प्रयाप्त सबूत जैसे ही हाथ लगा जिसके बाद इस कार्रवाई को अंजाम दिया है.

सूत्रों की माने तो आने वाले समय में कई आईपीएस इसके जद में आ सकते है.

यह भी पढ़ें: Bengal I-PAC Case: सुप्रीम कोर्ट में 18 अगस्त तक टली सुनवाई, ‘राष्ट्रपति शासन’ की आशंका पर ईडी ने दी सफाई

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

11 minutes ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

16 minutes ago

PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…

17 minutes ago

‘कुर्सी हथियाने की हो रही है नापाक साजिश’, सीएम योगी ने खोली दी पोल; बोले- नहीं मिलेगी सफलता

CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…

28 minutes ago

जियो के आईपीओ पर मार्केट एक्सपर्ट्स मेहरबान, 15 से 20 प्रतिशत तक मिल सकता है लिस्टिंग गेन

जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को मार्केट एनालिस्ट्स से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है. एमके रिसर्च…

49 minutes ago

ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और आरोपियों को जारी किया नोटिस

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…

1 hour ago