उत्तर प्रदेश

‘हिरासत में थीं आकृति तो हिंसा कैसे भड़काई?’… नोएडा मजदूर प्रदर्शन केस में पुलिस थ्योरी पर उठा सवाल

13 अप्रैल 2026 को नोएडा में हुए मजदूरों के हिंसक प्रदर्शन का मामला अब सिर्फ कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं रह गया है. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, पुलिस की कार्रवाई और उसके दावों पर भी सवाल उठने लगे हैं. इस पूरे केस में लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा और नोएडा की एक्टिविस्ट आकृति चौधरी पर NSA लगाया गया है.

पुलिस का आरोप है कि दोनों ने सोशल मीडिया और दूसरे माध्यमों से मजदूरों को भड़काने का काम किया. साथ ही विदेशी फंडिंग मिलने की बात भी कही गई है. लेकिन अब इसी कहानी में कई ऐसे छेद दिखाई दे रहे हैं, जिन पर वकील और सामाजिक कार्यकर्ता सवाल उठा रहे हैं.

अब सवाल आकृति चौधरी को लेकर है. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आकृति को 11 अप्रैल को ही मेट्रो स्टेशन से हिरासत में ले लिया गया था. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब वह दो दिन पहले ही पुलिस की पकड़ में थीं, तो 13 अप्रैल को हुई हिंसा को भड़काने में उनकी भूमिका कैसे हो सकती है? इस विरोधाभास ने पुलिस की थ्योरी को कटघरे में खड़ा कर दिया है.

दूसरी तरफ पत्रकार सत्यम वर्मा की गिरफ्तारी को लेकर भी विवाद गहराता जा रहा है. जानकारी के अनुसार, 65 वर्षीय सत्यम वर्मा मजदूर अधिकारों पर लंबे समय से लिखते और काम करते रहे हैं. 9 अप्रैल से नोएडा में मजदूरों का प्रदर्शन शुरू हुआ था. इसी दौरान उनके एक लेख को लेकर पुलिस सतर्क हो गई. हसनगंज पुलिस उनके दफ्तर पहुंची और उनसे लेख हटाने को कहा. सत्यम ने बिना किसी विरोध के लेख डिलीट भी कर दिया.

पुलिस संपर्क में रहने के बावजूद गिरफ्तारी पर सवाल

करीब एक हफ्ते बाद पुलिस फिर दफ्तर पहुंची और सत्यम वर्मा के साथ उनकी सहयोगी कात्यायनी सिन्हा को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई. परिवार और वकीलों का आरोप है कि सत्यम को 17 अप्रैल को ही लखनऊ से उठा लिया गया था, लेकिन आधिकारिक गिरफ्तारी 19 अप्रैल को दिखाई गई. इस दौरान वह लगातार पुलिस के संपर्क में थे और नोएडा में मौजूद भी नहीं थे.

पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर दावा किया कि सत्यम वर्मा को विदेशों से करीब 1 करोड़ रुपए की फंडिंग मिली थी. हालांकि अब सवाल यह उठ रहा है कि अगर इतने बड़े आर्थिक लेनदेन के सबूत मौजूद थे, तो उन्हें अदालत में पेश क्यों नहीं किया गया? बचाव पक्ष का कहना है कि पुलिस के पास अभी तक इस दावे को साबित करने के लिए कोई ठोस दस्तावेज नहीं हैं.

कानूनी जानकारों की राय में पारदर्शिता जरूरी

इसके अलावा एफआईआर दर्ज करने में देरी और एक ही मामले में कई एफआईआर दर्ज होने को लेकर भी बहस छिड़ गई है. कानूनी जानकारों का कहना है कि ऐसे मामलों में पारदर्शिता बेहद जरूरी होती है, क्योंकि NSA जैसे सख्त कानून का इस्तेमाल किसी भी व्यक्ति की स्वतंत्रता पर गंभीर असर डालता है.

अब यह मामला सिर्फ हिंसा की जांच तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि पुलिस कार्रवाई, गिरफ्तारी की प्रक्रिया और सबूतों की विश्वसनीयता पर भी बड़ा सवाल बन चुका है. आने वाले दिनों में अदालत में होने वाली सुनवाई इस पूरे विवाद की दिशा तय कर सकती है.

यह भी पढ़ें: बकरीद से पहले सख्त रेखा सरकार, दिल्ली में गायों, बछड़ों और ऊंटों की कुर्बानी पर होगी FIR; जानें गाइडलाइंस में क्या-क्या है बैन?

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

जियो के आईपीओ पर मार्केट एक्सपर्ट्स मेहरबान, 15 से 20 प्रतिशत तक मिल सकता है लिस्टिंग गेन

जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को मार्केट एनालिस्ट्स से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है. एमके रिसर्च…

16 minutes ago

ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और आरोपियों को जारी किया नोटिस

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…

41 minutes ago

14 करोड़ जरूरतमंदों को मिला पोषण का संबल, योगी सरकार की योजना ने बदल दी तस्वीर

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 14…

50 minutes ago

‘2017 से पहले कैद थे बेटियों के सपने…’ शारदीय नवरात्रि पर विपक्ष पर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ

नवरात्रि के छठे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि…

1 hour ago

‘दूध, दही से लेकर पर्यावरण अनुकूल वस्तुओं तक…’ जानिए क्या है योगी सरकार की पंचगव्य योजना?

CM Yogi Panchagavya Scheme: उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों की बिक्री और विपणन को…

1 hour ago

दीपावली से पहले स्वच्छता मित्रों को सीएम योगी का तोहफा, मानदेय में भारी बढ़ोतरी से खिले कर्मचारियों के चेहरे

वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वच्छता मित्र' सम्मान समारोह में सफाईकर्मियों के…

2 hours ago