उत्तर प्रदेश

Waqf Bill पास होते ही योगी सरकार का बड़ा ऐलान, यूपी में अब जब्त हो जाएंगी ये संपत्तियां

Waqf Amendment Bill: वक्फ संशोधन बिल संसद के दोनों सदनों से पास हो चुका है, जिसके बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गई है. सरकार ने सभी जिलों के जिला अधिकारियों (DM) को यह निर्देश दिए हैं कि वे अभियान चलाकर उन वक्फ संपत्तियों की पहचान करें जो राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज नहीं हैं और जिन्हें नियमों की अनदेखी कर वक्फ घोषित किया गया है. इन संपत्तियों की पहचान कर सरकार उन्हें जब्त करने की कार्रवाई करेगी.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उत्तर प्रदेश में वक्फ बोर्ड द्वारा दावा की गई अधिकांश संपत्तियों का कोई आधिकारिक रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है. राजस्व विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सुन्नी वक्फ बोर्ड की केवल 2,500 से अधिक संपत्तियां और शिया वक्फ बोर्ड की 430 संपत्तियां ही राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज हैं. जबकि वक्फ बोर्ड के अपने आंकड़ों के अनुसार, सुन्नी वक्फ बोर्ड की 1,24,355 संपत्तियां और शिया वक्फ बोर्ड की 7,785 संपत्तियां मौजूद हैं.

अवैध रूप से घोषित संपत्तियों पर होगी सख्त कार्रवाई

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बड़े स्तर पर तालाब, खलिहान और ग्राम समाज की जमीनों को भी वक्फ घोषित कर दिया गया है, जिसे सरकार पूरी तरह से अवैध मान रही है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि केवल उन्हीं संपत्तियों को वक्फ संपत्ति माना जाएगा, जो स्पष्ट रूप से दान की गई हों. सरकार ने यह साफ कर दिया है कि अवैध तरीके से घोषित की गई हर संपत्ति पर कानूनी कार्रवाई होगी और दोषियों की भी जवाबदेही तय की जाएगी.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक जनसभा में कहा कि वक्फ बोर्ड ने प्रयागराज समेत अन्य शहरों में भी भूमि पर कब्जा करने की कोशिश की थी. उन्होंने कहा, “जब हम प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन कर रहे थे, तब वक्फ बोर्ड ने मनमाने ढंग से दावा किया कि कुंभ की भूमि भी वक्फ संपत्ति है. यह वक्फ बोर्ड है या भूमाफिया बोर्ड?”

उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में भू-माफियाओं के लिए कोई जगह नहीं है. राज्य से माफियाओं का सफाया किया जा चुका है और अब यहां केवल कानून का राज चलेगा. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की सराहना करते हुए कहा कि वक्फ बोर्ड पर लगाम लगाने और इस महत्वपूर्ण विधेयक को लोकसभा और राज्यसभा में पारित करने के लिए वह उनके आभारी हैं.

ये भी पढ़ें: शादी की 25वीं सालगिरह पर डांस करते वक्त पति को आया हार्ट अटैक, खुशी का माहौल मातम में बदला

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

पुणे जैसा खौफनाक कांड! कल्याण में मर्सिडीज ने रौंदा युवक, कार पर ‘विधानसभा’ स्टीकर देख पुलिस हैरान

Maharashtra News: महाराष्ट्र के कल्याण में पुणे के पोर्शे हादसे जैसी दर्दनाक घटना दोहराई गई…

6 minutes ago

ताश के पत्तों की तरह बिखरी टीम इंडिया! न्यूजीलैंड के सामने भारतीय बल्लेबाजों का सरेंडर, 113 रन पर सिमटी टीम

IND A vs NZ A: न्यूजीलैंड-ए के तेज गेंदबाजों ने पहले अनऑफिशियल टेस्ट में इंडिया-ए…

33 minutes ago

Karwa Chauth Kab Hai: 28 या 29 अक्टूबर, कब मनेगी करवा चौथ? जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 की तारीख को लेकर असमंजस है कि व्रत 28 अक्टूबर को रखा…

48 minutes ago

ITBP Raising Day: अमित शाह ने हिमवीरों को दी बधाई, बर्फीली चोटियों पर जवानों के शौर्य को किया सलाम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ITBP के 64वें स्थापना दिवस पर हिमवीरों को शुभकामनाएं…

1 hour ago

CBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई 10वीं-12वीं की डेटशीट जल्द होगी जारी, जानें नया एग्जाम पैटर्न और टाइमिंग

CBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2027 के लिए डेटशीट जल्द…

1 hour ago