विरोध प्रदर्शन करते अधिवक्ता
Delhi Lawyers Protest: दिल्ली के साकेत कोर्ट में अपनी मांगों को लेकर पुलिस के खिलाफ वकीलों ने विरोध प्रदर्शन किया. कोर्ट परिसर में दिल्ली पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर (पीएसआई) पर कथित हमले के मामले में एफआईआर दर्ज होने के विरोध में प्रदर्शन किया है. दिल्ली पुलिस के द्वारा वकीलों पर दर्ज की गई इस एफआईआर के बाद साकेत कोर्ट के वकीलों ने शुक्रवार को ही एलान किया था.
विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस के आलाधिकारियों ने सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया. उस दौरान कोर्ट परिसर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया. वकीलों का कहना है कि पुलिस का रवैया ठीक नहीं है और इसी नाराजगी को दिखाने के लिए वकील एक जुट हुए है. इस प्रदर्शन में शामिल साकेत कोर्ट के सचिव अनिल बसोया ने कहा कि हम हड़ताल नहीं चाहते, लेकिन हम ऐसा इसलिए कर रहे है, क्योंकि हमारे साथ अन्याय हो रहा है.
बसोया ने बताया कि यह प्रदर्शन किसी हड़ताल का रूप नहीं है, बल्कि न्याय की मांग है. उन्होंने कहा आरोप लगाया जा एक.वकील जब अवैध गतिविधियों की शिकायत करने थाने गया, तो न सिर्फ उसकी शिकायत दर्ज नहीं कि गई, बल्कि उसके.साथ दुर्व्यवहार भी किया गया. बाद में कोर्ट परिसर में भी उस पर दोबारा हमला करने की कोशिश की गई.
वकीलों के इस हड़ताल के चलते मुवक्किलों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. वकीलों के संगठन ने दिल्ली पुलिस पर भेदभावपूर्ण आचरण करने का आरोप लगाया है. एसबीए का तर्क है कि जब वकील आरोपी पक्ष होते हैं, तो पुलिस अतिसक्रिय हो जाती है.
पुलिस द्वारा की गई डीडी एंट्री के मुताबिक गुरुवार दोपहर 2 बजकर 53 मिनट पर कंट्रोल रूम साउथ डिस्ट्रिक्ट से साकेत थाने में कॉल आई कि कोर्ट नंबर 508 के बाहर कॉलर एएसआई दीपक के साथ एडवोकेट अमित जागिद और उसके दोस्त कपिल तंवर ने अन्य साथी वकीलों के साथ मिलकर मारपीट की है. बता दें कि वकीलों की.मांग है कि दोषी के खिलाफ कार्रवाई हो और पूरे मामले की न्यायिक जांच हो.
ये भी पढ़ें: वन विभाग का सुप्रीम कोर्ट में बड़ा खुलासा, वसंत कुंज रिज में फर्जी अनुमति से पेड़ों की कटाई
-भारत एक्सप्रेस
IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…
Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…
Weather Update Today: IMD ने 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी…
Aaj Ka Panchang 15 October 2026: आज 15 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्रि का पांचवां…
Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…