मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को वासंतिक नवरात्रि की अष्टमी पर मां पाटेश्वरी शक्तिपीठ, बलरामपुर में माता के दर्शन किए, बच्चों से दुलार किया और गौ सेवा की
बलरामपुर, 5 अप्रैल। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने बलरामपुर प्रवास के दूसरे दिन वासंतिक नवरात्र की अष्टमी के पावन अवसर पर माता पाटेश्वरी शक्ति पीठ में दर्शन और पूजन किया. इस दौरान उन्होंने विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की.
मुख्यमंत्री ने मंदिर प्रांगण में आयोजित विभिन्न धार्मिक गतिविधियों में भाग लिया और अपनी सादगी व भक्ति भाव से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया. मंदिर में उनकी उपस्थिति श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का विशेष केंद्र बनी रही. पूजा के उपरांत मुख्यमंत्री मंदिर परिसर में स्थित गौशाला पहुंचे, जहां उन्होंने अपने हाथों से गायों को गुड़ खिलाया और गोसेवा का संदेश दिया.
मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में मौजूद बच्चों से भी आत्मीयता से मुलाकात की. उन्होंने बच्चों को टॉफियां और चॉकलेट बांटी, जिससे बच्चों के चेहरों पर खुशी की चमक देखने को मिली. पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था अत्यंत चाक-चौबंद रही, जिससे श्रद्धालुओं को बिना किसी असुविधा के दर्शन-पूजन का लाभ मिल सका.
-भारत एक्सप्रेस
शंभुनाथ की पुस्तक 'भारतीय ज्ञान परंपरा: एक सभ्यता की अंतर्दृष्टि' के आलोक में जानिए कि…
Crime News: जयपुर के बिंदायका की प्रेस्टीज कॉलोनी में लिव-इन पार्टनर प्रवेश ने किरन नाम…
Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज…
दिल्ली हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत नाबालिग पत्नी से…
Ashok Singhal Birth Centenary: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत के युवाओं…
Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राम मंदिर आंदोलन के…