लीगल

केंद्रीकृत पोर्टल बनाने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सहित अन्य को नोटिस भेज मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने बंद पड़े खातों का पैसा मालिकों तक पहुचाने के लिए केंद्रीकृत पोर्टल बनाने की मांग वाली याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. जस्टिस विक्रमनाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने भारतीय रिजर्व बैंक, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड, केंद्र सरकार सहित अन्य पक्षकारों को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब देने को कहा है. यह याचिका आकाश गोयल नामक व्यक्ति की ओर से दायर की गई है.

संपत्तियों की जानकारी हेतु कोई एकीकृत तंत्र नहीं

दायर याचिका में आरबीआई, आईआरडीएआई, राष्ट्रीय बचत संस्थान या पेंशन निधि नियामक एवं विकास प्राधिकरण द्वारा विनियमित संस्थाओं में रखी गई सभी वित्तीय परिसंपत्तियों की सूची तक पहुचने के लिए एक केंद्रीकृत पोर्टल की मांग की गई है.

मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने कोर्ट को बताया कि 3.5 लाख करोड़ रुपए की राशि वैध निवेशकर्ताओं या जमाकर्ताओं को वापस नहीं की गई है. इसको लेकर अभी तक देश में ऐसा कोई एकीकृत तंत्र नहीं हैं, जिससे नागरिक या उनके परिजन विभिन्न बैंकों या वित्तीय संस्थाओं में पड़े अपनी संपत्तियों की जानकारी आसानी से प्राप्त हो सके.

कोर्ट ने हस्तक्षेप करने से किया इनकार

याचिकाकर्ता के मुताबिक जनवरी में इसको लेकर हाई कोर्ट में याचिका दायर किया गया था. कोर्ट ने इस मुद्दे की महत्वता को स्वीकार करते हुए इसमें हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया था. हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता को संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने को कहा था. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है.

सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में कहा कि गया है कि बैंकों, बीमा कंपनियों, म्युचुअल फंड्स और पेंशन स्कीमों में नागरिकों का भारी पैसा पहुच से बाहर है. याचिकाकर्ता के वकील के मुताबिक लाखों लोगों का पैसा फंसा हुआ है.

ये भी पढ़ें: तेलंगाना में स्थानीय निकायों में पिछड़ा वर्ग कोटा बढ़ाने के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

हो गया फैसला…; 50% बढ़ेंगी सीट, 25 साल का लॉक इन पीरियड; महिला आरक्षण पर क्या? जानें मोदी कैबिनेट के फैसले

संसद के विशेष सत्र से पहले पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सरकार…

25 minutes ago

’10 दिन में फैसला करो’; ममता से बगावत ऋतब्रत पर भारी, कलकत्ता हाईकोर्ट से मिला फटका

Calcutta High Court On Ritabrata Banerjee: कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष के 3…

39 minutes ago

मोदी कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला: सभी राज्यों में 50% बढ़ेंगी लोकसभा की सीटें

पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में सभी राज्यों की लोकसभा…

1 hour ago

सिर्फ डिग्री नहीं, स्किल से बनेगी बात: नीति आयोग के रोडमैप से समझिए कैसे मिलेगी पहली ‘अच्छी’ नौकरी

भारत की युवा पीढ़ी के लिए पहली अच्छी नौकरी के अवसर टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग, रिटेल और…

1 hour ago

पहला सिलेंडर मुफ्त, दूसरे का क्या? आंकड़ों से समझें उज्ज्वला योजना की हकीकत

PM Ujjwala Yojana Second Cylinder Test: जानिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में पहला सिलेंडर खत्म होने…

1 hour ago

संविधान सिर्फ सरकार चलाने की गाइडबुक नहीं, इसमें हमारी सभ्यता की आत्मा है- अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संविधान गौरव दिवस कार्यक्रम में कहा कि संविधान का…

2 hours ago