Bharat Express DD Free Dish

विजय शाह केस में सुप्रीम कोर्ट सख्त: CJI ने कहा- ‘अदालत के धैर्य की परीक्षा न लें’, सरकार को भी लगाई फटकार

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी करने वाले मध्य प्रदेश के मंत्री कुंवर विजय शाह की मुश्किलें बढ़ गई हैं. सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा अभियोजन की मंजूरी में हो रही देरी पर कड़ी नाराजगी जताई है.

Kunwar Vijay Shah Controversy
Edited by Vaibhav Gupta

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कर्नल सोफिया के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने वाले मध्य प्रदेश के मंत्री कुंवर विजय शाह के खिलाफ जांच पूरी होने के बावजूद राज्य सरकार द्वारा अब तक अभियोजन की मंजूरी नहीं देने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कोर्ट ने कहा कि कानून के तहत समय पर निर्णय लेने की वैधानिक जिम्मेदारी है.

एसआईटी से उम्मीद:  CJI सूर्यकांत

सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की मंजूरी देने पर दो सप्ताह में फैसला लेने को कहा है. सीजेआई सूर्यकांत ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अगर समय की कमी के कारण उन मामलों को छोड़ा गया है. एसआईटी से उम्मीद है कि वो उन आरोपों की भी जांच पूरी करेगी.

माफी न मांगने पर शाह को फटकार

कोर्ट ने यह भी कहा कि एसआईटी का गठन खुद सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हुआ था. पूरी रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में कोर्ट को सौंपी गई है. सुप्रीम कोर्ट ने 28 जुलाई 2025 को कर्नल कुरैशी के खिलाफ अपनी टिप्पणियों पर सार्वजनिक रूप से माफी न मांगने के लिए शाह को फटकार लगाई थी. सुप्रीम कोर्ट ने आगे कहा था कि वह अदालत के धैर्य की परीक्षा ले रहे है.

विजय शाह ने हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. याचिका में दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग की गई है. मामले की सुनवाई के दौरान शाह की ओर से पेश वकील ने कहा कि मेरे बयान को गलत समझा गया. हमने इसके लिए माफी भी मांग ली है.

विजय शाह ने वीडियो में क्या कहा?

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आप मंत्री है, संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को सोच समझ कर बोलना चाहिए. याचिकककर्ता के वकील ने यह भी कहा कि हाई कोर्ट ने आदेश देने से पहले उनका पक्ष नहीं सुना. मंत्री विजय शाह के बयान के बाद हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था. जिसके बाद इंदौर पुलिस ने मंत्री के खिलाफ मानपुर थाने में बीएनएस की धारा 152, 196 (1) (ख), 197 (1) (ग) के अंतर्गत मामला दर्ज हुआ है.

हालांकि विजय शाह ने माफी मांगते हुए एक वीडियो भी पोस्ट किया है. शाह ने लिखा है कि मैं विजय शाह हाल ही में मेरे दिए गए बयान से, जिससे हर समाज की भावनाएं आहत हुई है. उसके लिए मैं दिल से न केवल शर्मिंदा हूं, बल्कि दुःखी हूं, मैं माफी चाहता हूं. हमारे देश की बहन सोफिया कुरैशी ने राष्ट्र धर्म निभाते हुए जाति और समाज से ऊपर उठकर काम किया है.

ये भी पढ़ें: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दिल्ली हाई कोर्ट बड़ी राहत

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read