लीगल

सबूतों ने फेरा इंसाफ पर पानी! दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने शाहीन मलिक एसिड अटैक केस के सभी आरोपियों को छोड़ा

Shaheen Malik Acid Attack: 16 साल पहले छात्रा शाहीन मलिक पर हुए तेजाब हमले के मामले में रोहिणी कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. रोहिणी कोर्ट ने एडिशनल सेशन जज जगमोहन सिंह ने मामले में शामिल सभी आरोपियों को बरी कर दिया है. कोर्ट ने सबूत के आभाव में सभी को बरी किया है.

तीन लोगों पर शाहीन मलिक पर एसिड फेंकने का आरोप था. घटना के वक़्त शाहीन हरियाणा के पानीपत स्थित पंजाब टेक्निकल विश्वविद्यालय से एमबीए की पढ़ाई कर रही थी. उसी दौरान उनके तत्कालीन बॉस ने जो पहले से शादीशुदा था, उन्हें कथित तौर पर परेशान करना शुरू कर दिया. यह सिलसिला कई हफ़्तो तक जारी रहा.

पत्नी ने रची एसिड अटैक की साजिश

इसी बीच इसकी भनक बॉस की पत्नी को लग गई. उसकी पत्नी ने यूनिवर्सिटी के ही एक छात्र के साथ मिलकर शाहीन मलिक पर एसिड अटैक की साजिश रची. हमले ने शाहीन की जिंदगी पूरी तरह बदल दी और देशभर में इस घटना को लेकर आक्रोश फैल गया.

ये भी पढ़ें- गैंगेस्टर विकास दुबे पर बनी वेब सीरीज के रिलीज का रास्ता साफ।

केस हरियाणा से दिल्ली ट्रांसफर

मामले की गंभीरता को देखते हुए केस को साल 2013 में ट्रायल को हरियाणा से दिल्ली ट्रांसफर कर दिया गया था. सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान सीजेआई ट्रायल में 16 साल की देरी पर सूर्यकांत ने कहा था कि न्याय व्यवस्था का कितना मजाक है, यह बहुत शर्मनाक है. 2009 का ट्रायल अभी चल रहा है. अगर राष्ट्रीय राजधानी इसे नहीं संभाल सकती तो कौन संभालेंगे? इतना ही नही कोर्ट ने देश मे सभी हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार से अदालतों में लंबित ट्रायल से संबंधित जानकारी मांगी है.

सुनवाई के दौरान पीड़िता ने कोर्ट को बताया कि जब न्याय पाने की उम्मीद टूट चुकी थी, उसी दौरान हिसार फैमिली कोर्ट के सीजेएम परमिंदर कौर ने केस को दोबारा ओपन करवाया था, उसके बाद से न्याय की उम्मीद जगी और अब मैं एसिड अटैक पीड़िताओं के लिए काम करती हूं.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

29 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को राजयोग से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, धनु और कुंभ समेत किसे मिलेगा मनचाहा लाभ?

Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…

45 minutes ago

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

9 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

9 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

9 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

10 hours ago