रिपोर्ट – यश
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक ऐसी खबर आई है जिसने इलाके के सांप्रदायिक माहौल में थोड़ी हलचल पैदा कर दी है. मामला हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मवई गांव का है, जहां एक पुरानी मजार को ढहाने का मामला सामने आया है. यह आरोप बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर लगा है, जिसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी नरेंद्र हिंदू को सलाखों के पीछे भेज दिया है.
हुसैनगंज के मवई गांव में ‘वली शाह बाबा’ की एक मजार थी, जिसे स्थानीय लोग करीब 100 साल पुराना बताते हैं. जानकारी के मुताबिक, हाल ही में बजरंग दल के कुछ पदाधिकारी वहां पहुंचे और मजार को तोड़ दिया. पुलिस का शुरुआती कहना है कि मजार जिस जमीन पर बनी थी, वह आबादी की जमीन है. लेकिन इसे तोड़ने का तरीका और उसके बाद दिया गया बयान अब चर्चा का विषय बन गया है.
घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो आग की तरह फैल गया. इस वीडियो में बजरंग दल के नेता नरेंद्र हिंदू साफ तौर पर देखे और सुने जा सकते हैं. मजार तोड़े जाने के दौरान वह एक भड़काऊ बयान देते नजर आए.
वीडियो में नरेंद्र हिंदू ने कहा, “यह बांग्लादेश नहीं है कि किसी हिंदू को उल्टा लटका दिया गया और केरोसिन डालकर जला दिया गया. यह हिंदुस्तान है और यहां किसी भी तरह की जिहादी मानसिकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.” उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी और मामले को बेहद संवेदनशील बना दिया.
वीडियो जैसे ही पुलिस के आला अधिकारियों की नजर में आया, प्रशासन ने देर न करते हुए तुरंत एक्शन लिया. हुसैनगंज थाना पुलिस ने रात में ही दबिश देकर नरेंद्र हिंदू को हिरासत में ले लिया. पुलिस का कहना है कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी.
हुसैनगंज के थाना प्रभारी आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि गांव के हालात को देखते हुए वहां एक्स्ट्रा पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है. उन्होंने साफ कहा कि वीडियो और घटनाक्रम की बारीकी से जांच हो रही है. फिलहाल गांव में शांति है और स्थिति पूरी तरह कंट्रोल में है.
पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस घटना के पीछे कोई सोची-समझी साजिश थी या यह अचानक उपजा आक्रोश था. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होते ही दोषियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.
गांव के लोग फिलहाल सहमे हुए हैं, लेकिन भारी पुलिस बल की मौजूदगी ने लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाया है. प्रशासन की कोशिश है कि इस घटना की वजह से जिले के दूसरे हिस्सों में कोई तनाव न फैले.
ये भी पढ़ें: खतरनाक है फास्टफूड का ‘चस्का’! अमरोहा की अहाना की मौत ने सबको डराया, आंतों में छेद देख डॉक्टर भी रह गए दंग
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…