लीगल

सोनिया गांधी केस: 1980 की वोटर लिस्ट विवाद पर राऊज एवेन्यू कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला, 13 अगस्त को फैसला

Sonia Gandhi Citizenship Controversy: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ भारतीय नागरिकता मिलने से पहले ही मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के आरोपों से जुड़ी पुनर्विचार याचिका पर दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. स्पेशल जज डॉ. विशाल गोगने की अदालत अब इस मामले में 13 अगस्त को अपना फैसला सुनाएगी. कोर्ट ने दोनों पक्षों को 1 अगस्त तक अपना लिखित जवाब दाखिल करने का समय दिया है.

क्या है पूरा विवाद?

यह पूरा मामला वकील विकास त्रिपाठी द्वारा दायर याचिका से जुड़ा है. याचिकाकर्ता का आरोप है कि सोनिया गांधी का नाम साल 1980 में नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र की वोटर लिस्ट में दर्ज किया गया था, जबकि वह आधिकारिक तौर पर अप्रैल 1983 में भारत की नागरिक बनी थीं.

याचिकाकर्ता का दावा है कि बिना नागरिकता के मतदाता सूची में नाम जोड़ना धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेजों के बिना संभव नहीं था. इससे पहले मजिस्ट्रेट कोर्ट ने 11 सितंबर को इस अर्जी को खारिज कर दिया था, जिसके खिलाफ सेशन कोर्ट में यह रिवीजन पिटीशन (पुनर्विचार याचिका) दाखिल की गई है.

कोर्ट ने उठाए सवाल

मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने याचिकाकर्ता के वकील से कड़े सवाल पूछे. जज ने टिप्पणी करते हुए कहा कि यह मामला करीब आधी सदी पुराना (लगभग 45 साल) है. इतनी पुरानी बात पर अब किसकी जांच की जाएगी? कोर्ट ने यह भी कहा कि याचिकाकर्ता की मांग चुनाव आयोग के अधिकारियों के खिलाफ एक दिशाहीन और अंदाजे के आधार पर की जाने वाली जांच (Fishing Inquiry) जैसी लगती है.

सोनिया गांधी के पक्ष ने आरोपों को बताया निराधार

दूसरी तरफ, सोनिया गांधी की ओर से पेश वरिष्ठ वकील आर.एस. चीमा ने याचिका का पुरजोर विरोध किया. उन्होंने कहा कि याचिकाकर्ता ने अदालत के सामने गलत और भ्रामक दस्तावेज पेश किए हैं. सुनवाई के दौरान उन्होंने तर्क दिया कि केवल नाम दर्ज होने की बात से यह साबित नहीं होता कि सोनिया गांधी ने खुद ऐसा कराया था या उस वक्त क्या परिस्थितियां थीं. सोनिया गांधी के पक्ष ने याचिका को खारिज करने की मांग की है.

ये भी पढ़ें: ‘सोशल मीडिया पोस्ट से हुआ छवि को नुकसान…’ सौरभ भारद्वाज पर 5 करोड़ के मानहानि मामले में 1 अगस्त को सुनवाई

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

मौत की सजा मिलते ही बदली मुस्कान और साहिल की पहचान, जेल में ऐसे कट रही है नई जिंदगी

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…

33 minutes ago

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

51 minutes ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

1 hour ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

1 hour ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

2 hours ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

2 hours ago