Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘सोशल मीडिया पोस्ट से हुआ छवि को नुकसान…’ सौरभ भारद्वाज पर 5 करोड़ के मानहानि मामले में 1 अगस्त को सुनवाई

सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा दायर मानहानि केस में 1 अगस्त को गवाह का बयान दर्ज होगा. प्रवेश वर्मा ने 500 करोड़ के ट्रस्ट में पद के दुरुपयोग वाले आरोपों को झूठा बताते हुए 5 करोड़ रुपये हर्जाने की मांग की है.

Pravesh Verma Defamation Case Against Saurabh Bharadwaj Hearing On 1 August

Saurabh Bharadwaj

Edited by Vaibhav Gupta

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा आम आदमी पार्टी के पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज की खिलाफ दायर मानहानि मामले में 1 अगस्त को बचे एक और गवाह का बयान दर्ज होगा. एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट नेहा मित्तल की कोर्ट मामले में सुनवाई कर रही है.

पिछली सुनवाई में क्या हुआ?

पिछली सुनवाई में दो गवाहों शक्ति सिंह सहरावत और कुलभूषण जैन के बयान दर्ज किए गए. इस दौरान सीलबंद लिफाफे में दाखिल पेन ड्राइव में दोनों गवाहों को दिखाया गया और सवाल पूछे गए थे.

दोनों गवाहों ने अदालत में कहा था कि सौरभ भारद्वाज की इंटरनेट मीडिया पोस्ट देखकर उन्हें गहरा झटका लगा और इससे प्रवेश वर्मा व उनके परिवार की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा.

मेरे राजनीतिक प्रतिष्ठा को पहुंचा नुकसान: प्रवेश वर्मा

इससे पहले 4 जुलाई को प्रवेश वर्मा का बयान दर्ज हुआ था. उन्होंने कहा था कि मई 2026 में सौरभ भारद्वाज ने एक्स, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर उनके खिलाफ झूठे और मानहानिकारक आरोप लगाए, जिससे उनकी और उनके परिवार की सामाजिक और राजनीतिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा.

दरअसल, आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आरोप लगाया था कि प्रवेश वर्मा ने एस. एस मोटा सिंह स्कूल ट्रस्ट में अपने पद का दुरुपयोग कर अपने करीबी सहयोगियों की नियुक्ति कराई है.

दायर याचिका में भारद्वाज ने क्या कहा?

भारद्वाज ने दावा किया था कि इस ट्रस्ट के पास करीब 500 करोड़ रुपए की संपत्ति है. इन आरोपों को प्रवेश वर्मा ने पूरी तरह से झूठा, निराधार और मानहानिकारक बताते हुए सौरभ भारद्वाज के खिलाफ आपराधिक मानहानि की शिकायत दर्ज कराई है. इस मामले से जुड़े सिविल मानहानि मामले में भी कार्रवाई जारी है.

दायर याचिका में यह भी कहा गया है कि सौरभ भारद्वाज ने ये भी कहा था कि प्रवेश वर्मा ने स्कूल के कर्मचारियों के पक्ष में काम किया जो पॉक्सो केस में आरोपी है.

बता दें कि इसी मामले में प्रवेश वर्मा ने सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में सिविल मुकदमा दायर किया है. हाई कोर्ट ने दाखिल सिविल मानहानि याचिका में प्रवेश वर्मा ने सौरभ भारद्वाज से पांच करोड़ रुपए के हर्जाने की मांग की है.

ये भी पढ़ें: संजय भंडारी केस में रॉबर्ट वाड्रा की बढ़ीं मुश्किलें, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 2 सितंबर को कोर्ट में सुनवाई

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital