लीगल

सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील अरविंद पी दातार को ED द्वारा जारी समन पर व्यक्त की नाराजगी

सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील अरविंद पी दातार को ईडी द्वारा जारी समन पर नाराजगी जताई है. हालाकिं ईडी ने समन को वापस ले लिया है. कथित तौर पर यह समन दातार द्वारा एक क्लाइंट, केयर हेल्थ इंश्योरेंस की दी गई कानूनी राय से जुडा था, जो रेलिगेयर इंटरप्राइजेज की पूर्व चेयरमैन रश्मि सलूजा को जारी किए गए ईएसओपी के बारे में था.
SCAORA ने ईडी की कार्रवाई की कड़ी अस्वीकृति और स्पष्ट निंदा करते हुए कहा कि यह अत्यधिक अनुचित है और कानूनी पेशे की स्वतंत्रता को खतरा पहुंचाता है. ईडी की यह कार्रवाई न केवल अनुचित है, बल्कि जांच के दायरे से बाहर निकलने की एक परेशान करने वाली प्रवृति को दर्शाती हैं, जो कानूनी पेशे की स्वतंत्रता को खतरे में डालती है. कानून के शासन की नींव को कमजोर करती है. जब जांच एजेंसियों केवल कानूनी राय देने के लिए अधिवक्ताओं के खिलाफ बलपूर्वक उपाय करती हैं, तो वे केवल व्यक्तियों को ही निशाना नहीं बनाती है.
एसोसिएशन ने इस कदम को जांच के दायरे से बाहर निकलने की परेशान करने वाली प्रवृति का हिस्सा बताया जो अंततः कानून के शासन को नुकसान पहुचा सकता है. उन्होंने चेतावनी दी कि कानूनी पेशेवरों के खिलाफ बलपूर्वक कारवाई पूरे कानूनी समुदाय पर एक भयावह प्रभाव साल सकती है.
SCAORA ने यह भी कहा कि वकीलों की पेशेवर स्वतंत्रता को कमजोर करना अंततः न्यायपालिका की स्वतंत्रता को ही खतरे डालता है., क्योंकि दोनों एक साथ खड़े होते हैं या गिरते है. SCAORA ने आगे कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार माना है कि वकील अपने मुवक्किलों के कृत्यों के लिए सिर्फ इसलिए जवाबदेह नहीं हैं क्योंकि उन्होंने कानूनी सलाह दी है.
SCAORA ने यह भी कहा है कि ईडी का कदम गलत तरीके से कानूनी राय देने को आपराधिक संलिप्तता के बराबर मानता है, जो अनुचित और संवैधानिक रूप से अस्थिर प्रस्ताव है.
-भारत एक्सप्रेस
गोपाल कृष्ण

Recent Posts

पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में बढ़ती नशे की समस्या: चुनौतियाँ और समाधान

Punjab Drug Problem: पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में नशे की समस्या जटिल और बहुस्तरीय है.…

7 minutes ago

गुजरात दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, रूपल में रखेंगे 81 फुट ऊंची भव्य शिव प्रतिमा की आधारशिला

Amit Shah Gujarat Visit: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को गुजरात में…

21 minutes ago

अगले 12 घंटे, 13 राज्य…मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव! 65 की स्पीड से तूफान का खौफनाक अलर्ट

IMD Weather Alert Today: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव और चक्रवाती परिसंचरण के चलते…

31 minutes ago

दिल्ली में आज फिर से बबाल! CJP के तिरंगा मार्च से थम जाएगी रफ्तार, ट्रैफिक पुलिस का अलर्ट देखा क्या?

दिल्ली के कनॉट प्लेस में 16 अक्टूबर को CJP के विरोध प्रदर्शन और तिरंगा मार्च…

45 minutes ago

नवरात्र के छठे दिन शोभन योग का अद्भुत संयोग! जानें मां कात्यायनी की पूजा विधि समेत आज का पूरा पंचांग

आज 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी की…

1 hour ago

नवरात्र के छठे दिन 4 राशियों के ग्रहों में बड़ा बदलाव: वृषभ राशि को लाभ तो वृश्चिक-मकर रहें सावधान

16 अक्टूबर 2026 को शोभन योग और मां कात्यायनी की आराधना के बीच सभी 12…

2 hours ago