तिरुपरमकुंडम पहाड़ी स्थित अरुलमिगु सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर के पास प्रारंपरिक कार्टिगै दीपम जलाने की मद्रास हाईकोर्ट द्वारा अनुमति दिए जाने के खिलाफ दायर याचिका पर जल्द सुनवाई का सुप्रीम कोर्ट ने भरोसा दिया है. तमिलनाडू सरकार ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. सीजीएआई सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने मामले को जल्द सूचीबद्ध करने का भरोसा दिया है.
मद्रास हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की सुरक्षा घेरे में पहाड़ी के प्राचीन स्तंभ पर दीप जलाने का निर्देश दिया था. एक दिसंबर को कोर्ट ने कहा था कि सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर के प्रबंधन को तीन दिसंबर को कार्टिगई दीपम पर दीप जलाने की सुविधा प्रदान करनी चाहिए. हाई कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा था दीप घर भर में जलते हैं, सिर्फ पूजा घर में नहीं. इस साल से दीपथुन पर दीप जलना चाहिए. कोर्ट के आदेश का पालन करना पुलिस का कर्तव्य है. उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर शाम 6 बजे तक नही जलाया गया तो 6:05 में अवमानना की कार्यवाही शुरू होगी.
कार्टिगई दीपम एक पुराना हिंदू त्योहार है जो तमिल कार्टिगई की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है. जिसे भगवान मुरुगन की जयंती रूप में जाना जाता है. थिरुप्परनकुन्द्रम में सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर, जो मुरुगन के छह पवित्र मंदिरों में एक है, सर्दियों से इस त्योहार का केंद्र रहा है. इसी तरह, हिंदू माइनॉरिटीज कम्युनिस्ट को डिंडीगुल के पेरुमल कोविलपट्टी में मांडू कोविल में यह त्योहार मानने का अधिकार है. लेकिन तीन दिसंबर को जब दीप प्रज्ववलन का समय आया, तो वहां न केवल दीप बुझा रहा, बल्कि पुलिस भक्तों पर लाठियां बरसा रही थी.
ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने ईडब्ल्यूएस छात्रों को डिजिटल गैजेट्स देने पर केंद्र सरकार से मांगा जवाब
-भारत एक्सप्रेस
देश के केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि देश…
दिल्ली हाई कोर्ट ने युवा वकील आयुष गुप्ता की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने…
इंडियन यूथ कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति नहीं देने के दिल्ली पुलिस…
Captain Smit machhar: दुबई के अस्पताल में शनिवार को एक ऐसा भावुक पल देखने को…
Noida Supernova Building Incident: नोएडा के सेक्टर-94 स्थित स्पायरा बिल्डिंग यानी सुपरनोवा से शनिवार 3…
PM Modi Haryana MLAs meeting Viksit Bharat 2047: पीएम मोदी के आवास पर हरियाणा के…