लीगल

जस्टिस शेखर कुमार यादव के विवादित बयान पर सुप्रीम कोर्ट में विचार, न्यायिक जवाबदेही की उठी मांग

इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस शेखर कुमार यादव विवादित बयान पर समाचार पत्रों के आधार पर संज्ञान लिया है. कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट से ब्यौरा मांगा है. अब मामला सुप्रीम कोर्ट मे विचाराधीन है. विवादित बयान को लेकर न्यायिक जवाबदेही और सुधार अभियान (CJAR) ने सीजेआई संजीव खन्ना को पत्र लिखा है.

पत्र में न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव के खिलाफ आंतरिक जांच की मांग की गई है. पत्र में यह भी मांग की गई है कि जांच पूरी होने तक न्यायमूर्ति यादव को सभी न्यायिक कार्यो से दूर रखा जाए. जस्टिस शेखर यादव ने मुस्लिम समुदाय का नाम लिए बिना कहा कि कई पत्नियां रखना, तीन तलाक और हलाला जैसी प्रथाएं अस्वीकार्य है.

अगर आप कहते हैं कि पर्सनल लॉ इसकी अनुमति देता है, तो इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा. न्यायमूर्ति शेखर ने यूनिफॉर्म सिविल कोड़ पर आयोजित कार्यक्रम में कहा था कि हमें यह कहने में कोई झिझक नही है कि यह देश हिंदुस्तान में रहने वाले बहुसंख्यक लोगों की इच्छा के मुताबिक चलेगा. न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव द्वारा 8 नवंबर 2024 को इलाहाबाद में हाई कोर्ट परिसर में आयोजित विश्व हिंदू परिषद (BHP) के कार्यक्रम के दौरान विवादित टिप्पणी की गई हैं.


यह भी पढ़ें- इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस शेखर कुमार यादव का विवादित बयान, कहा- बहुसंख्यक समाज की इच्छानुसार चलेगा भारत


-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

2 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

3 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

3 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

3 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

4 hours ago