Bharat Express DD Free Dish

Manual Scavenging

मैनुअल सीवर सफाई और मैला ढोने के दौरान हो रही मौतों पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए दिल्ली-बिहार समेत 15 राज्यों के मुख्य सचिवों को अवमानना का नोटिस भेजा है.

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने केंद्र सरकार को मैनुअल सीवर सफाई को चरणबद्ध तरीके से पूरी तरह से खत्म करने के लिए अपने निर्देश का अनुपालन कर कार्रवाई रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया था.

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 2019 से 2023 के बीच इस काम में 377 लोगों की मौत हुई है. इस समस्या का समाधान करने के लिए सरकार ने NAMASTE प्रोग्राम शुरू किया है.