धार भोजशाला मामला: नमाज के लिए वैकल्पिक जमीन न देने पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, MP सरकार से मांगा जवाब
धार भोजशाला परिसर के पास जुमे की नमाज के लिए वैकल्पिक जमीन मुहैया न कराने पर सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार पर नाराजगी जताई है. शीर्ष अदालत ने राज्य सरकार से नमाज के लिए जल्द उचित अंतरिम व्यवस्था करने को कहा है.
धार भोजशाला मामला: जुमे की नमाज के लिए वैकल्पिक जमीन की मांग वाली याचिका पर SC में 24 जुलाई को सुनवाई
मध्य प्रदेश के धार स्थित ऐतिहासिक भोजशाला परिसर में जुमे की नमाज के लिए वैकल्पिक जमीन की दूरी को लेकर विवाद गहरा गया है. मुस्लिम पक्ष ने 2 किमी दूर जगह दिए जाने का आरोप लगाया है, जबकि सरकार का दावा है कि दूरी महज 900 मीटर है. इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट 24 जुलाई को अहम सुनवाई करेगा.
सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश के धार में स्थित ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर दायर याचिका पर हिंदू पक्ष को नोटिस जारी कर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने धार स्थित ऐतिहासिक भोजशाला विवाद पर हिंदू पक्ष को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है, लेकिन मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के फैसले पर रोक लगाने से इनकार कर दिया.





