लीगल

भड़काऊ भाषण को लेकर दायर सभी याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट ने किया खारिज

Hate Speech Petition Dismissed: सुप्रीम कोर्ट ने वकील अश्विनी उपाध्याय सहित अन्य द्वारा दायर भड़काऊ भाषण संबंधी याचिकाओं को यह कहते हुए निपटा दिया कि यह मामला विधायी अधिकार क्षेत्र (Legislative Jurisdiction) के अंतर्गत आता है. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि हर छोटी घटना के लिए सुप्रीम कोर्ट निगरानी नहीं कर सकता, क्योंकि इसके लिए पुलिस प्रशासन और संबंधित हाई कोर्ट पहले से मौजूद हैं.

हालांकि, पीठ ने यह भी दोहराया कि पुलिस को भड़काऊ भाषण के मामलों में किसी औपचारिक शिकायत का इंतजार किए बिना स्वतः संज्ञान (Suo Motu) लेकर कार्रवाई करनी चाहिए, चाहे आरोपी किसी भी धर्म या राजनीतिक दल का क्यों न हो. इस फैसले की कॉपी को सभी हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार के पास भेजने का निर्देश दिया गया है.

भड़काऊ भाषण वाली याचिकाएं खारिज

भड़काऊ भाषण को लेकर दायर सभी याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया. कोर्ट ने कहा मौजूदा कानून पर्याप्त है. अगर किसी को कोई दिक्कत है तो वह संबंधित हाई कोर्ट में याचिका दायर कर सकता है. कोर्ट ने फैसले की कॉपी को हर हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार के समक्ष भेजने को कहा है. जस्टिस विक्रमनाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने यह फैसला दिया है.

यह याचिका सुप्रीम कोर्ट के वकील अश्विनी कुमार उपाध्याय सहित अन्य की ओर से दायर की गई थी. कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि यह मामले में विधायी अधिकार क्षेत्र में आता है. कोर्ट ने कहा संवैधानिक कोर्ट कानून की व्याख्या कर सकता है. लेकिन वे कानून बनाने के लिए बाध्य नहीं कर सकते.

याचिका की आड़ में कानून नहीं बना सकते

कानून बनाने का अधिकार विधायिका के अधिकार क्षेत्र में आता है. कोर्ट ने 20 जनवरी को कहा था कि वह 2021 से लंबित नफरती भाषणों से संबंधित अधिकांश याचिकाओं का निपटारा कर देना. जिनमें अदालत ने पुलिस को स्वतः संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया था. मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस विक्रमनाथ ने एक याचिका पर सुनवाई के दौरान कहा था कि हम याचिका की आड़ में कानून नहीं बना सकते.

भड़काऊ भाषण मामले में पुलिस को संज्ञान लेना चाहिए

उन्होंने कहा था कि हम इस देश के किसी भी इलाकों में होने वाली हर छोटी घटना पर कानून बनाने या उसे निगरानी करने के लिए तैयार नहीं हैं क्योंकि इससे निपटने के लिए कानून, थाने और हाई कोर्ट पहले से ही कानूनी उपाय मौजूद हैं. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया था कि वह अपने यहां होने वाले भड़काऊ भाषण की घटना पर खुद संज्ञान लेकर कार्रवाई करें.

पुलिस इसके लिए औपचारिक शिकायत दर्ज होने का इंतजार न करें. कोर्ट ने कहा था कि इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आरोपी किस राजनीतिक दल से संबंध रखता है, या किस धर्म से भड़काऊ भाषण के मामले में पुलिस को खुद संज्ञान लेना चाहिए.

यह भी पढ़ें:काशी में लगी ‘महाकाल’ की वैदिक घड़ी, पीएम मोदी ने किया अवलोकन; क्या है खासियत?

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago