Suicide Cases
आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जांच एजेंसियों को इस तरह के मामलों में संवेदनशील होना चाहिए. आरोपियों और उसके परिवार को जबरदस्ती परेशान न किया जाए. जस्टिस अभय एस ओका और जस्टिस के वी विश्वनाथन की पीठ ने कहा कि निचली अदालतों को इस तरह के मामलों में आरोप तय करते समय इसका ख्याल रखना चाहिए.
कोर्ट ने कहा ऐसे मामलों में यंत्रवत आरोप तय नहीं करना चाहिए. आईपीसी की धारा 306 का इस्तेमाल करने से पहले इसकी बारीकी से जांच होनी चाहिए. कोर्ट ने कहा कि आत्महत्या के मामले में उकसाने को साबित करने के लिए कड़े मापदंड है. जिसके लिए कई तरह के सबूतों की जांच आवश्यक होती है. कोर्ट ने जांच एजेंसियों को इस कानून के उपयोग करने से पहले सुनिश्चित जांच करने का आदेश दिए हैं.
आगे कोर्ट ने कहा कि आईपीसी की धारा 306 (जो आज बीएनएस की धारा 108 हो गया है) को केवल आत्महत्या करने वाले व्यक्ति के परिवार की भावनाओं को शांत करने के लिए लागू नहीं किया जा सकता है. कोर्ट ने यह भी कहा कि आरोपी और मृतक के बीच बातचीत को व्यवहारिक दृष्टिकोण से देखा जाना चाहिए. आईपीसी की धारा 306 जो अब भारतीय न्याय संहिता में धारा 108 हो गई है. जिसमें गैर जमानती वारंट, सत्र अदालत में उसका ट्रायल, 10 साल की सजा और जुर्माना का प्रावधान है. मगर अब इस धारा 108 की भी व्याख्या आगे के मामलों में जाहिर है.
बता दें कि यह मामला बैंक का लोन ना चुकाने से जुड़ा हुआ है. लोन ना चुकाने के चलते एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर लिया था. इसमें बैंक मैनेजर के खिलाफ पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के तहत मुकदमा दर्ज किया था. जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने माना कि बैंक मैनेजर पर लगे आरोप सही नही है.
ये भी पढ़ें: लैंड फॉर जॉब मामले में अमित कात्याल के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया पेशी वारंट, इस दिन होगी अगली सुनवाई
-भारत एक्सप्रेस
कार्तिगई दीपम के अवसर पर अमित शाह ने भगवान मुरुगन से देशवासियों के सुख और…
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान पर…
Bijapur News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर के घने जंगल में शनिवार को सुरक्षाबलों को…
Afghanistan School Blast: अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास हुए धमाके में 6…
Warisaliganj College: मोबाइल लेकर पहुंचे परीक्षार्थियों को प्रवेश से रोके जाने पर विवाद बढ़ गया…
सीएम योगी ने 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा की लगातार तीसरी बार जीत…