लीगल

निजी स्कूलों में अनाथ बच्चों को मिलेगी मुफ्त शिक्षा, सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को दिया सर्वे का आदेश

Free Education in Private Schools: सुप्रीम कोर्ट ने बच्चों को शिक्षा का अधिकार कानून के तहत निजी स्कूलों को मुफ्त शिक्षा के लिए शामिल करने का आदेश दिया है. कोर्ट ने इसको लेकर देश के सभी राज्यों को सर्वे का निर्देश दिया है. जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस केवी विश्वनाथन की पीठ ने सभी राज्यों से कहा है कि वह चार सप्ताह में इस बारे में अधिसूचना जारी करें.

कोर्ट ने राज्यों से इस बात को लेकर सर्वे करने को कहा है कि उनके यहां कितने अनाथ बच्चे हैं और उनमें से कितनों को स्कूल में दाखिला मिला है.

राज्यों से मांगा गया अनाथ बच्चों और उनके दाखिले का डेटा

मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि मेघालय, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, गुजरात और दिल्ली जैसे राज्य पहले ही अधिसूचना जारी कर चुके है. यह याचिका अधिवक्ता पौलोमी पवनी शुक्ला की ओर से दायर की गई है. दायर याचिका में कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए तय 25 प्रतिशत कोटा के तहत अनाथ बच्चों को स्कूलों में प्रवेश देने की मांग की गई है.

दायर याचिका में गंभीर चिंता जताई गई थी कि अधिकतर राज्यों ने न तो इस दिशा में कोई नीति बनाई है और ना ही उनके पास इसको लेकर कोई डेटा है. याचिकककर्ता ने यह भी कहा कि UNICEF के अनुसार करीब ढाई करोड़ अनाथ बच्चे हैं. उन्होंने कहा कि भारत में कमजोर वर्गों के लिए छात्रवृत्ति, आरक्षण, नौकरियां और लोन की व्यवस्था है, लेकिन अनाथ बच्चों के लिए कोई ठोस नहीं नही है.

याचिकाकर्ता ने मामले की सुनवाई के दौरान केंद्र को 2027 में होने वाले जनगणना में अनाथों का डेटा शामिल करने पर विचार करने का कोर्ट से अनुरोध किया. वही केंद्र सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने याचिकाकर्ता की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि ऐसा होना चाहिए. मैं इस मामले को उठाऊंगा क्योंकि अनाथ बच्चे हमारी जिम्मेदारी हैं.

ये भी पढ़ें: ‘रिक्शा खींचना पसंद नहीं मजबूरी है’, सुप्रीम कोर्ट ने मानव गरिमा और सामाजिक न्याय पर उठाए सवाल

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

2 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

2 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

3 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

4 hours ago