लीगल

संपन्न परिवार को नहीं मिली अनुकंपा नियुक्ति, सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज की

अनुकंपा नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया है. कोर्ट ने एक से ज्यादा घर और कई एकड़ जमीन वाले एक युवक को पिता के बाद नौकरी देने से इनकार कर दिया है. याचिकाकर्ता ने उसके पिता के निधन के बाद अनुकंपा नियुक्ति चाह रहा था. जस्टिस उज्ज्वल भुइयां और जस्टिस मनमोहन की पीठ ने यह आदेश दिया है.

मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पूछा कि जब याचिकाकर्ता अधिक रूप से संपन्न पृष्ठभूमि से आता है, तो अनुकंपा नियुक्ति को कैसे सही ठहराया जा सकता है. कोर्ट ने कहा कि आप अनुकंपा नियुक्ति को बेतुकी सीमा तक नहीं बढ़ा सकते. आप केंद्रीय उत्पाद शुल्क के प्रधान आयुक्त के बेटे है.

सुप्रीम कोर्ट पहले भी यह कहता रहा है कि अनुकंपा नियुक्ति को अधिकार के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए. साथ ही ऐसी नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों का जरूरी मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य है. याचिकाकर्ता रवि कुमार जेफ के पिता  उत्पाद शुल्क विभाग में प्रधान आयुक्त के पद पर कार्यरत थे और 27 अगस्त 2015 को सेवा काल के दौरान ही उनकी मौत हो गई.

इससे पहले राजस्थान हाई कोर्ट ने और ट्रिब्यूनल ने भी खारिज कर दिया था. जिसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी. दिवंगत सरकारी कर्मचारी के परिवार में पत्नी के अलावे बेटा और बेटी है. दोनों बेरोजगार है और उनकी शादी नही हुई है. परिवार को 85 हजार रुपए मासिक पेंशन मिलती है, उनके पास 33 एकड़ कृषि भूमि है, उनके गांव में एक आवासीय घर था और जयपुर में भी एक घर है.

ये भी पढ़ें: जस्टिस यशवंत वर्मा पर गंभीर आरोप सही, इन-हाउस कमेटी की रिपोर्ट में खुलासा

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

दिल्ली का ‘मिनी बंगाल’ हुआ मां दुर्गा की भक्ति में लीन, देखें 50वें वर्ष के भव्य दूर्गा पूजा के आयोजन की खूबसूरत तस्वीरें

दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…

17 minutes ago

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

31 minutes ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

36 minutes ago

PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…

37 minutes ago

‘कुर्सी हथियाने की हो रही है नापाक साजिश’, सीएम योगी ने खोली दी पोल; बोले- नहीं मिलेगी सफलता

CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…

48 minutes ago