लीगल

जाट परिवार की चालाकी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत ने कहा- ‘मेरे भाई को फोन करने की हिम्मत कैसे हुई?’

सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा के एक जाट परिवार द्वारा परीक्षा से पहले बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक कोटे का लाभ लेने के मामले में दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील को जमकर लताड़ लगाई है. सीजेआई सूर्यकांत ने इसको लेकर आदेश पारित किया था. जिसके बाद याचिका दायर करने वाले शख्स ने सीजेआई के भाई को फोन कर पूछा कि इस तरह का आदेश कैसे पारित कर दिया. जिसपर नाराजगी व्यक्त करते हुए याचिकाकर्ता के वकील से पूछा कि क्या अब वह मुझपर हुक्म चलाएगा. उन्होंने पूछा कि आपके मुवक्किल के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही क्यों नहीं होनी चाहिए? उसे मेरे भाई को फोन करने की हिम्मत कैसे की? आपकी इसकी पुष्टि करें.

सीजेआई ने वकील से कहा कि आपको इस केस से हट जाना चाहिए. सीजेआई ने चेतावनी देते हुए कहा कि भले ही वह भारत से बाहर कहीं भी छिप जाए, मुझे पता है कि ऐसे लोगों से कैसे निपटना है. सीजेआई ने कहा कि ऐसा दोबारा कभी ऐसी हिम्मत मत करना. मैं पिछले 23 सालों से ऐसे तत्वों से निपटता आ रहा हूं. दरअसल याचिका को खारिज करते हुए सीजेआई सूर्यकांत ने कहा था कि यह धोखाधड़ी का नया तरीका है.

सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा मुख्य सचिव से रिपोर्ट मांगी

मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील से सीजेआई ने पूछा था कि आप पुनिया है?, आप किस अल्पसंख्यक वर्ग से हैं? मैं आपसे सीधे-सीधे पूछता हूं. आप किस प्रकार के पुनिया हैं? वकील ने कहा था कि मेरे मुवक्किल जाट पुनिया हैं. इसपर सीजेआई ने पूछा था कि आप कैसे अल्पसंख्यक हैं? वकील ने कहा था कि मैंने बौद्ध धर्म अपना लिया है. यह मेरा अधिकार है. सीजेआई ने कहा था कि वाह, यह तो धोखाधड़ी का नया तरीका है.

सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा के मुख्य सचिव से रिपोर्ट देने को कहा था.

ये भी पढ़ें: ‘क्या सम्मान के लिए भी सलाह चाहिए?’, वंदे मातरम पर याचिका खारिज करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बोला

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

5 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

5 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

6 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

6 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

7 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

7 hours ago