देश में लोकसभा चुनाव हो, विधानसभा चुनाव हो या फिर पंचायत चुनाव अक्सर धांधली के आरोप लगते रहे है. सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा के पानीपत के बुआना लाखू ग्राम पंचायत के सरपंच चुनाव के नतीजे को पलट दिया है. इसको लेकर कोर्ट ने अपने सामने ईवीएम की पुनर्गणना के बाद मोहित कुमार को सरपंच घोषित कर दिया था, जिन्होंने वोटो की चोरी का आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. जिनकी याचिका पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने उन्हें 51 वोट से विजयी घोषित कर दिया.
सुप्रीम कोर्ट ने जिला प्रशासन को निर्देश दिया है कि वे 2 दिनों के भीतर मोहित के सरपंच बनने की आधिकारिक अधिसूचना जारी करते हुए शपथ दिलाए. सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद प्रशासन ने अपनी ओर से सभी कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है. दरअसल 2022 में हुए इस चुनाव में कुलदीप सिंह को विजेता घोषित किया गया था. लेकिन मोहित कुमार ने पंचायत चुनाव के रिजल्ट को धांधली का आरोप लगाते हुए पानीपत के अतिरिक्त सिविल जज (वरिष्ठ श्रेणी) सह-चुनाव ट्रिब्यूनल में याचिका दायर की.
ट्रिब्यूनल ने बूथ नंबर 69 की पुनर्गणना का आदेश दिया था, जिसके खिलाफ पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में चुनौती दी गई, जिसपर सुनवाई के बाद कोर्ट ने 1 जुलाई 2025 को खारिज कर दिया. इसके बाद मोहित ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. यह चुनाव 2 नवंबर 2024 को संपन्न हुआ था.
पंचायती चुनाव में सरपंच पद के दावेदारों में बुआना लाखू गांव से 7 पप्रत्याशी चुनाव लगे थे. इनमें से दो प्रत्याशियों कुलदीप और मोहित में कड़ा मुकाबला था. इस गांव में बूथ नंबर 65, 66, 67, 68, 69 और 270 बनाये गए थे. प्रिजाइडिंग ऑफिसर से बूथ नंबर 69 पर गलती से रिजल्ट बदल गया.
ये भी पढ़ें: वयस्कों के जीवनसाथी चुनने की स्वायत्तता उनके परिवार के राजी न होने से कम नहीं हो जाती: दिल्ली हाई कोर्ट
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
Nana Patekar: नाना पाटेकर की सबसे बड़ी खासियत यही थी कि उन्होंने कभी जिंदगी को…
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु…
Nana Patekar Net Worth: नाना पाटेकर को 5 बजे के करीब अस्पताल लाया गया, जिसके…
Rise and Fall Season 2: रियालिटी शो 'Rise & Fall 2' में धमाल मचाने के…
कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और एआई से तैयार की गई कथित तस्वीरों…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई जांच…