लीगल

वयस्कों के जीवनसाथी चुनने की स्वायत्तता उनके परिवार के राजी न होने से कम नहीं हो जाती: दिल्ली हाई कोर्ट

दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि वयस्कों के जीवनसाथी चुनने की स्वायत्तता उनके परिवार के राजी न होने से कम नहीं हो जाता. जस्टिस संजीव नरूला ने कहा कि उनके जीवनसाथी चुनने एवं उनके।साथ शांति से रहने का अधिकार संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत संरक्षित है, जो उनकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता, निजता और गरिमा का एक पहलू है.

जस्टिस ने यह कहते हुए दिल्ली पुलिस से परिवार के रजामंदी के बिना शादी करने वाले युवा जोड़े को सुरक्षा प्रदान करने का निर्देश दिया है. जस्टिस ने इसके साथ ही लड़कीं के गुमशुदगी के मामले को बंद करने की अनुमति दे दी और कहा कि अब इस मामले में किसी और निर्देश की आवश्यकता नहीं है.

उन्होंने पुलिस को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि दंपत्ति को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान की जाए. साथ ही संबंधित थाने के एसएचओ को एक बीट अधिकारी नियुक्त करने का आदेश दिया है. अदालत ने यह भी कहा कि अगर दंपत्ति को कोई धमकी की शिकायत मिलती है तो पुलिस तुरंत मामला दर्ज करेगी और उन्हें सहायता पहुँचाएगी.
दंपत्ति अपना पता व मोबाइल नंबर जांच अधिकारी को दे दें.

बता दें कि एक लड़की ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि उसकी शादी माँ को पसंद नही है और उसे लगातार धमकियां मिल रही है. लिहाजा उसे सुरक्षा मुहैया कराया जाए.

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल के बर्धमान में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस की ट्रक से टक्कर, 10 यात्रियों की मौत, तीन दर्जन घायल

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

अमृतसर पहुंचे सचिन पायलट; हरमंदिर साहिब में टेका माथा, बोले- ‘पंजाब की कानून-व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल’

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने अमृतसर स्थित श्री…

2 minutes ago

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा के लिए नो-वोटिंग: BJP की किस पांसे से बैकफुट पर गए अखिलेश यादव?

UP Rajya Sabha Election Update: उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर अब वोटिंग नहीं…

2 minutes ago

एयरपोर्ट पर सिम खोजने का झंझट खत्म! एयर इंडिया का EasyRoam करेगा काम आसान

Air India EasyRoam SIM: विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एयर इंडिया ने EasyRoam…

5 minutes ago

अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म रेटिंग में बड़ा सुधार: CARE Ratings से मिली अब तक की सबसे हाई ‘CARE AA’ रेटिंग

Adani Enterprises Credit Rating: CareEdge ने अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म क्रेडिट रेटिंग बढ़ाकर CARE AA…

40 minutes ago

डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट और विदेश यात्रा! सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगी रिपोर्ट, बनाई जाएगी खास कमेटी

सुप्रीम कोर्ट ने दवा कंपनियों द्वारा डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट, विदेश यात्राएं, कैश और अन्य…

48 minutes ago